*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित हुए शक्ति के शाखा प्रबंधक शैलेंद्र तिवारी, बिलासपुर में आयोजित था सम्मान समारोह, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष रजनीश सिंह एवं CEO साहब के हाथों मिला सम्मान, शैलेंद्र ने कहा- यह सम्मान मेरे वरिष्ठ अधिकारियों एवं पूरी टीम के मार्गदर्शन से ही हुआ संभव

उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित हुए शक्ति के शाखा प्रबंधक शैलेंद्र तिवारी, बिलासपुर में आयोजित था सम्मान समारोह, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष रजनीश सिंह एवं CEO साहब के हाथों मिला सम्मान, शैलेंद्र ने कहा- यह सम्मान मेरे वरिष्ठ अधिकारियों एवं पूरी टीम के मार्गदर्शन से ही हुआ संभव kshititech
शक्ति के शाखा अध्यक्ष  शैलेंद्र तिवारी को मिला बिलासपुर में उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मान
उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित हुए शक्ति के शाखा प्रबंधक शैलेंद्र तिवारी, बिलासपुर में आयोजित था सम्मान समारोह, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष रजनीश सिंह एवं CEO साहब के हाथों मिला सम्मान, शैलेंद्र ने कहा- यह सम्मान मेरे वरिष्ठ अधिकारियों एवं पूरी टीम के मार्गदर्शन से ही हुआ संभव kshititech
शैलेंद्र तिवारी को उत्कृष्ट कार्यो के लिए मिला प्रमाण पत्र रूपी सम्मान

उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित हुए शक्ति के शाखा प्रबंधक शैलेंद्र तिवारी, बिलासपुर में आयोजित था सम्मान समारोह, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष रजनीश सिंह एवं CEO साहब के हाथों मिला सम्मान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- छत्तीसगढ़ शासन एवं शासन से संबंधित विभिन्न संस्थाओं द्वारा समय-समय पर उत्कृष्ट कार्यो के लिए प्रोत्साहन स्वरूप अपने अधिकारी, कर्मचारियों को प्रोत्साहन स्वरूप सम्मान प्रदान किया जा रहा है तो इसी श्रृंखला में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मुख्यालय शक्ति में पदस्थ शैलेंद्र तिवारी को भी यह सम्मान प्राप्त हुआ है, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, बिलासपुर (छ.ग.) द्वारा उत्कृष्ट कर्मचारी सम्मान प्रदान कर शैलेन्द्र तिवारी को उनके सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान शाखा स्तर पर बेहतर कार्य निष्पादन, निष्ठा एवं जिम्मेदारीपूर्वक सेवा देने के लिए प्रदान किया गया है। प्रमाण-पत्र में उल्लेख किया गया है कि श्री तिवारी ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, कार्यकुशलता एवं समर्पण के साथ करते हुए संस्था की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके कार्यों से न केवल बैंकिंग व्यवस्था सुदृढ़ हुई है, बल्कि कर्मचारियों के बीच सकारात्मक कार्यसंस्कृति को भी बढ़ावा मिला है।

बिलासपुर में आयोजित इस सम्मान समारोह के दौरान जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, बिलासपुर के अध्यक्ष रजनीश सिंह, उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी साहू एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभात मिश्रा प्रमुख रूप से मौजूद थे, तथा उपस्थित सभी सम्माननीय अतिथियों ने श्री तिवारी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शैलेन्द्र तिवारी ने कहा कि ऐसे सम्मान से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है और कार्य के प्रति समर्पण की भावना मजबूत होती है। सम्मान प्राप्त होने पर शैलेन्द्र तिवारी ने इसे अपने लिए गौरव का विषय बताते हुए पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे भी और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगा। यह सम्मान बैंक की पूरी टीम के संयुक्त प्रयास से मिला है

प्रातिक्रिया दे

Back to top button