जुआड़ियों पर शक्ति पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 8 जुआड़ी 52 परी का मजा लेते चढ़े पुलिस के हत्थे, हजारों रुपए नगदी एवं लाखों रुपए के महंगे कीमती मोबाइल जब्त, किराने की दुकान में सामान चोरी करने वालों को शक्ति पुलिस ने किया गिरफ्तार,टीआई लखन पटेल की सक्रियता से अपराधियों पर हो रही ताड़-बतोड़ कार्रवाई,नगरदा पुलिस ने किये अवैध शराब के एवं जुआ के अलग-अलग मामले दर्ज




जुआड़ियों पर शक्ति पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 8 जुआड़ी 52 परी का मजा लेते चढ़े पुलिस के हत्थे, हजारों रुपए नगदी एवं लाखों रुपए के महंगे कीमती मोबाइल जब्त, किराने की दुकान में सामान चोरी करने वालों को शक्ति पुलिस ने किया गिरफ्तार,टीआई लखन पटेल की सक्रियता से अपराधियों पर हो रही ताड़-बतोड़ कार्रवाई,नगरदा पुलिस ने किये अवैध शराब के एवं जुआ के अलग-अलग मामले दर्ज
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति- पुलिस थाना शक्ति के टीआई लखन पटेल की सक्रियता से इन दिनों अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई हो रही है, तथा 14 सितंबर को थाना सक्ती, जिला सक्ती(छ.ग.) के अपराध क्र. 325/2025 धारा 331(4),305(ए) बी एन एस एस के तहत राशन दुकान में घुसकर चोरी चोरी वाले 02 आरोपी सहित विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है,आरोपी गण-01. मोनू उर्फ अनिष पटेल पिता सुरेश पटेल उम्र 22 साल,02. रवि चैहान पिता लक्ष्मी नारायण चैहान उम्र 18 साल साकिनान नंदेलीभांठा थाना सक्तीएवं एक विधि से संघर्षरत बालक है,मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी घुरवादास महंत साकिन नंदेली थाना सक्ती के द्वारा लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि रात्रि 01.10 बजे गांव के ( 01) रवि चैहान (02) मोनू पटेल एवं विधि से संघर्षरत बालक तीनों के द्वारा दुकान के लगे खिड़की से घुसकर दुकान का राशन सामान दाल आलू प्याज और अन्य सामग्री एवं नगदी पैसा करीबन 15000 रूपये एक नग ओप्पो कंपनी का मोबाइल को चोरी कर ले गए हैं। जिसकी जानकारी प्रार्थी को सुबह पास में लगे सीसी टी. वी. कैमरा से पता चला है प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना सीसीटीव्ही कैमरा में दिखे विधि से संघर्षरत बालक को पूछताछ करने आरोपी नाबालिक होना तथा अपने अन्य साथी के साथ मिलकर प्रार्थी के दुकान के खिड़की से अंदर घुसकर राशन सामान दाल,आलु प्याज को और दराज में रखे नगदी रकम 15000 रूपये तथा एक नग पुराना मोबाईल को चोरी कराना स्वीकार पर विधि से संघर्षरत बालक द्वारा धारा सदर का अपराध घटित करने पाये जाने पर विधिवत सामाजिक पृष्ठिभूमि भरकर अपचारी बालक को बाल किशोर न्यायालय जांजगीर में पेश किया गया,तथा प्रकरण के अन्य आरोपी मोनू उर्फ अनिष पटेल , रवि चैहान को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसे घटना के संबंध में पूछने पर घटना कारी कारित करना स्वीकार किये। आरोपियों द्वारा धारा सदर का अपराध घटित करना स्वीकर करने पर आरोपी मोनू उर्फ अनिष पटेल पिता सुरेश पटेल उम्र 22 साल तथा रवि चैहान पिता लक्ष्मी नारायण चैहान उम्र 18 साल साकिनान नंदेलीभांठा थाना सक्ती का गिरफ्तार कर किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया जो माननीय न्यायालय के आदेश अनुसार जेल वारंट पर जेल दाखिल किया गया।उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक श्री लखन लाल पटेल, थाना प्रभारी सक्ती के नेतृत्व में सउनि राम कुमार रात्रे, राजेश यादव, प्र. आर. संजी शर्मा आरक्षक यादराम चन्द्रा, बृजमोहन नेताम एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही
जुआड़ियों पर शक्ति पुलिस की ताड़- बतोड़ कारवाई,08 जुआड़ियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सक्ति- शक्ति थाना क्षेत्र में इन दिनों पुलिस द्वारा लगातार जूवाड़ीयों पर बड़ी कार्रवाई की जा रही है, तथा विगत दिनों भी पुलिस ने जुआड़ियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया था तो इसी श्रृंखला में शक्ति थाने के टी आई लखन पटेल की सक्रियता से दिनांक 14.09.2025 को थाना सक्ती, जिला सक्ती (छ.ग.) के अपराध क्रमांक 328/2025, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के अंतर्गत सार्वजनिक स्थान पर रूपये पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते 08 आरोपीगण रंगे हाथ पकड़ाये है,आरोपीगण के कब्जे नगदी रकम 4710 रूपये, 06 नग विभिन्न कंपनी का मोबाईल कीमती 180000 रूपये लगभग, पांच बंडल ताश की गड्डी, चटाई, मोमबत्ती कुल जुमला कीमती 185710 रूप्ये को जप्त हुए है, मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा अवैध जुआ/सट्टा तथा नशे के कारोबारियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने के दिये गये दिशा निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरिश यादव एवं अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) श्री मनीष कुंवर के मार्गदशन में सक्रिय मुखबिर तैनात कर सूचना संकलन किया जा रहा था कि मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम देवरमाल में मुड़ापार के पास कुछ जुआड़ियान तासपत्ती से रूपये पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है कि सूचना पर हमराह स्टाफ के गवाहान के उपस्थिति में विधिवत रेड कार्यवाही किया गया जो कुछ जुआड़ियान पुलिस को देखकर भाग गये तथा मौके पर जुआड़ियान 01. अश्वनी कुमार पिता कन्हैया लाल 33 वर्ष, 02. पुरान सिदार पिता मंगल सिंह सिदार उम्र 30 वर्ष, 03. तुषार सिदार पिता अमर सिंह उम्र 25 वर्ष, 04. रोशन कुमार केंवट पिता संतोष कुमार उम्र 36 वर्ष, 05. तेजप्रकाश खुंटे पिता सोनसाय उम्र 27 वर्ष, 06. साधूसिंह सिदार पिता चिरोंजी लाल उम्र 28 वर्ष, 07. अमृत लाल खंुटे पिता पीलाराम खुंटे उम्र 37 वर्ष, 08. पद्मालोचन कुम्हार पिता गोरेलाल उम्र 19 वर्ष सभी साकिनान ग्राम देवरमाल, थाना व जिला सक्ती जुआ खेलते रंगेहाथ पकड़े गये। जिसे फड़ एवं पास से नगदी रकम 4710 रूपये, 05 नग विभिन्न कंपनी का मोबाईल कीमती 180,000रूपये, पांच बंडल ताश की गड्डी, चटाई, मोमबत्ती कुल जुमला कीमती 185710 रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। आरोपीगण का कृत्य धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का घटित करना पाये जाने से गिरफ़्तारी कर विधिवत कार्यवाही किया गया है,उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक लखन लाल पटेल (थाना प्रभारी सक्ती) के नेतृत्व में सउनि उपेन्द्र यादव, आरक्षक श्याम गबेल, महासिंह सिदार, यादराम चंद्रा, शैलेन्द्र देवांगन, चित्रकेतु लहरे, पवन शुक्ला, प्रमोद खाखा व कुंवर बज्रसेन लहरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। नाम व पता गिरफ्तार आरोपीगण:01. अश्वनी कुमार पिता कन्हैया लाल 33 वर्ष,02. पुरान सिदार पिता मंगल सिंह सिदार उम्र 30 वर्ष, 03. तुषार सिदार पिता अमर सिंह उम्र 25 वर्ष,04. रोशन कुमार केंवट पिता संतोष कुमार उम्र 36 वर्ष, 05. तेजप्रकाश खुंटे पिता सोनसाय उम्र 27 वर्ष,06. साधूसिंह सिदार पिता चिरोंजी लाल उम्र 28 वर्ष,07. अमृत लाल खंुटे पिता पीलाराम खुंटे उम्र 37 वर्ष,08. पद्मालोचन कुम्हार पिता गोरेलाल उम्र 19 वर्ष सभी साकिनान ग्राम देवरमाल, थाना व जिला सक्ती (छ.ग.) है
नगरदा पुलिस में करी अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई
सक्ति-जिला-सक्ती के थाना नगरदा पुलिस की कार्यवाही दिनांक 14/09/2025 में 11 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाला 01 आरोपी गिरफ्तार हुए है,श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री हरीश कुमार यादव (रा.पु.से), एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय सक्ति श्री मनीष कुंवर (रा.पु.से.) के द्वारा क्षेत्र में हो रहे अवैध शराब बिक्री एवम तस्करी की रोकथाम के लिए कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है, जिसके परिपालन में आज दिनांक 14.09.2025 को अभियान के दौरान मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम सुंदरेली का सूरज कुमार पाटले नामक व्यक्ति ग्राम कुधरीटार से सकरेली खुर्द की ओर एक प्लास्टिक बोरी मे अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब भारी मात्रा मे रखकर बिक्री करने के लिए जा रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहन को साथ लेकर के मुखबीर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया नाम पता पूछने पर अपना नाम सूरज कुमार पाटले पिता रामगोपाल पाटले उम्र 28 वर्ष ग्राम सुंदरेली का रहने वाला बताया तथा अपने पास एक सफ़ेद प्लास्टिक बोरी रखे मिला जिसे चेक करने पर एक सफ़ेद रंग की प्लास्टिक जरिकेन 10 लीटर क्षमता वाली मे 10 लीटर एवं एक 2 लीटर क्षमता वाली हरा रंग की स्प्राइट बाटल मे 01लीटर कूल 11 लीटर अवैध रूप से भारी मात्रा मे कच्ची महुआ शराब रखना बताने पर पेश करने पर आरोपी सूरज कुमार पाटले पिता रामगोपाल पाटले उम्र 28 वर्ष ग्राम सुंदरेली थाना नगरदा के कब्जे से कुल 11 लीटर हाथ भट्ठी से बनी कच्ची महुआ शराब कीमती 2200/रुपए को गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया l आरोपी का यह कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाए जानें से आरोपी को आज दिनांक 14.09.25 को विधीवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, उक्त कार्यवाही मे में निरी. विंटन कुमार साहू, प्रधान आर 331 लालबहादुर चन्द्रा ,प्रधान आर. चालक 354 टीकाराम नेताम, आर 270 सुभाष कटकवार, आर.216 रुपसिंह, आर. 160 कृष्ण कुमार सिदार , आर्. 209 दिलीप सिदार, एवं महिला आर. 211 अनिता कंवर का सराहनीय योगदान रहा
नगरदा पुलिस ने किया दो जुआड़ियों को 52 परी का मजा लेते गिरफ्तार
सक्ति- जिला-सक्ती के थाना नगरदा पुलिस की कार्यवाही दिनांक 13/09/2025 में 02 जुआडियांन जुआ खेलते गिरफ्तार हुए है,श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री हरीश कुमार यादव (रा.पु.से), एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय सक्ति श्री मनीष कुंवर (रा.पु.से.) के कुशल मार्ग दर्शन में दिनांक 13.09.2025 को जरिए मुखबीर के सूचना मिला कि कोहड़ापहाड़ी छिंदमुडा के पास कुछ लोग तासपत्ती से काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं कि सूचना पर मौके पर तस्दीक कर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया कुछ जुआड़ियान पुलिस को देखकर भाग गये पकड़े गये जुआड़ियान 01. दुजे राम साहू पिता पिलासाव साहू उम्र 34 साल साकिन छिंदमुडा 02. चमार सिंह गोंड पिता सोंन सिंह उम्र 34 साल साकिन गहरीनमूडा थाना नगरदा जिला सक्ति के फड़ एवम पास से जुमला नगदी रकम 400 रुपए एवं 01 नग मोबाईल कीमती 10,000 रु. और 01 नग मोटर सायकल कीमती करीबन 15,000रु.जुमला कीमती 25,400/ रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया हैं आरोपियों का कृत्य धारा 3(2) जुआ प्रतिषेध अधिनियम का पाए जाने से थाना नगरदा में अपराध क्रमांक 79/25 धारा 3(2) जुआ प्रतिषेध पंजीबद्ध कर आरोपियो को दिनांक 13.09.2025 को गिरफ्तार किया गया हैं उक्त कार्यवाही श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय की विशेष टीम और थाना नगरदा स्टॉफ द्वारा की गई |




