शक्ति के विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष महंत जी ने दी दिवंगत जनों को श्रद्धांजलि, 7 मार्च को शक्ति पहुंचे महंत जी ने स्व. विजयलक्ष्मी सामले, स्व. कमल कुमार गोयल एवं स्वर्गीय श्रीमती कांता राठौर के परिजनों से करी मुलाकात, दुख की घड़ी में परिवारों को दिया संबल

शक्ति के विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष महंत जी ने दी दिवंगत जनों को श्रद्धांजलि, 7 मार्च को शक्ति पहुंचे महंत जी ने स्व. विजयलक्ष्मी सामले, स्व. कमल कुमार गोयल एवं स्वर्गीय श्रीमती कांता राठौर के परिजनों से करी मुलाकात, दुख की घड़ी में परिवारों को दिया संबल kshititech
छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत

शक्ति के विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष महंत जी ने दी दिवंगत जनों को श्रद्धांजलि, 7 मार्च को स्व. विजयलक्ष्मी सामले, स्व. कमल कुमार गोयल एवं स्वर्गीय श्रीमती कांता राठौर के परिजनों से मिले महंत जी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- शक्ति विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने 7 मार्च को अपने शक्ति प्रवास के दौरान क्षेत्र के दिवंगत जनों के निवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की, तथा अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है, 7 मार्च को नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने आंडी़ल में पूर्व विधायक चैन सिंह सामले की पत्नी के निधन पर उनके निवास पहुंचकर स्वर्गीय श्रीमती विजयलक्ष्मी सामले के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी,वहीं सिंगनसरा में स्वर्गीय श्रीमती गंगाबाई राठौर,सक्ती में कांग्रेस नेता एवं पूर्व एल्डरमैन अनिल राठौर की पूज्य माताजी स्व. कांता देवी राठौर एवं कसेर पारा में शक्ति के न्यूज़ 24 के टीवी चैनल के जिला ब्यूरो प्रमुख रवि गोयल के पूज्य पिता स्व. कमल कुमार गोयल के निवास स्थान पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा की इस दुख की घड़ी में मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर दिवंगत आत्माओ को शांति प्रदान करें और परिवार को दुःख सहने की शक्ति दें। तथा महंत जी ने शोक संतप्त सभी परिवार जनों को ढांढस बंधाते हुए कहा इस दुख की घड़ी मैं आपके साथ हूं और हमेशा जब भी आपके परिवार को मेरी आवश्यकता होगी मैं हमेशा आपके साथ रहूंगा, 7 मार्च को महंत जी के शक्ति प्रवास के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि देने वालों में शक्ति विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस अध्यक्ष , उपाध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदस्य, कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे एवम महंत जी ने जिले के दौरे के दौरान आम जनता से भेंट मुलाकात कर ग्रामीण क्षेत्र के विकास कार्य एवम आम जनों से चर्चा कर ग्रामीणों से भेंट मुलाकात कर क्षेत्र के कार्य को लेकर चर्चा की

प्रातिक्रिया दे