शक्ति जिले की जिला शिक्षा अधिकारी डॉक्टर कुमुदिनी बाघ द्विवेदी ने ली महा परीक्षा अभियान को लेकर प्रमुख अधिकारियों की समीक्षा बैठक। कलेक्टर साहब के निर्देशन में जिले में चल रही महा परीक्षा की जोरदार तैयारिया



:
शक्ति जिले की जिला शिक्षा अधिकारी डॉक्टर कुमुदिनी बाघ द्विवेदी ने ली महा परीक्षा अभियान को लेकर प्रमुख अधिकारियों की समीक्षा बैठक
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- जिला शिक्षा अधिकारी जिला सक्ती डॉ कुमुदिनी वाघ द्विवेदी ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान आंकलन परीक्षा 2026 के संबंध में सहायक नोडल अधिकारी समग्र शिक्षा श्री एम.डी दुबे, श्री द्वारिका प्रसाद पटेल तथा सभी विकासखण्ड के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड परियोजना अधिकारी साक्षरता मिशन, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयकों का बैठक आहुत कर 22 मार्च 2026 को आयोजित उल्लास महापरीक्षा की समीक्षा कर जानकारी ली।महापरीक्षा अभियान की तैयारी की समीक्षा करते हुए समस्त आवश्यक एवं राज्य निर्देशानुसार व्यवस्था करने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया उन्होंने माननीय कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण जिला सक्ती श्री अमृत विकास तोपनों (IAS) के मंशानुसार जिले को पूर्ण साक्षर बनाने समस्त सर्वेकृत असाक्षरों को महापरीक्षा अभियान में शामिल कराने संबंधि निर्देश से अवगत कराया। माननीय मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं उपाध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण जिला सक्ती श्री वासु जैन (IAS) ने अपील जारी करते हुए जिले के समस्त नवसाक्षरों को संदेश प्रेषित किया है कि वे असाक्षरता एवं निरक्षरता जैसे सामाजिक एवं व्यक्तिक कमी को हराते हुए प्रत्येक नवसाक्षर स्वयं को साक्षर होने के गौरव को प्राप्त करने आगामी 22 मार्च 2026 को आयोजित महापरीक्षा में शामिल होने अपेक्षा की। साथ ही जिला के दोनों उच्च अधिकारियों ने जिले के समस्त प्रबुद्ध नागरिक, सम्माननीय जनप्रतिनिधियों, अधिकरियों / कर्मचारियों, प्रेस एवं मीडिया स्वयंसेवी शिक्षक एवं सभी वर्ग के पढ़े-लिखे साक्षरों एवं नवसाक्षरों से परीक्षा महाभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने अपील किये। जिला नोडल जिला साक्षरता मिशन प्रधिकरण श्री रेवती रमण साहू साहू ने राज्य से प्राप्त परीक्षा के दिशा निर्देश के संबंध में सभी को अवगत कराते हुए पूर्ण निष्ठा से परीक्षा सम्पन्न कराने कहा


