कमाल कर दिया शक्ति जिले ने- शक्ति जिले के स्टेट मेरिट सूची वाले 08 विद्यार्थियों का कलेक्टर कार्यालय में हुआ सम्मान, कलेक्टर तोपनों,जिला पंचायत सीईओ वासु जैन एवं जिला शिक्षा अधिकारी विश्वास कुमार रहे मौजूद, पूरे प्रदेश में मेरिट सूची में दूसरे नंबर पर शामिल है शक्ति जिला, पहली बार शक्ति जिले से 8 बच्चों ने एक साथ राज्य की प्रावीण्य सूची में बनाया अपना गौरवशाली स्थान




शक्ति जिले के स्टेट मेरिट सूची वाले 08 विद्यार्थियों का कलेक्टर कार्यालय में हुआ सम्मान, कलेक्टर तोपनों,जिला पंचायत सीईओ वासु जैन एवं जिला शिक्षा अधिकारी विश्वास कुमार रहे मौजूद, पूरे प्रदेश में मेरिट सूची में दूसरे नंबर पर शामिल है शक्ति जिला
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं में मेरिट सूची में आने वाले शक्ति जिले के विद्यार्थियों का 8 मई को जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय शक्ति में सम्मान किया गया, इस अवसर पर जिले के आईएएस कलेक्टर अमृत विकास टोपनो, जिला पंचायत शक्ति के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन, जिला शिक्षा अधिकारी विश्वास कुमार,सहायक जिला सांख्यिकी अधिकारी राकेश अग्रवाल, एडीएम वीरेंद्र लकरा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे, इस अवसर पर कलेक्टर साहब ने सफलता अर्जित करने वाले सभी स्टेट मेरिट सूची वाले बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाये करते हुए उन्हें बधाई दी, साथ ही उन्हें प्रशासन की ओर से स्मृति चिन्ह, जनरल नॉलेज की पुस्तके प्रदान की तथा मुंह मीठा भी कराया, इस अवसर पर बच्चों ने भी उपस्थित कलेक्टर साहब एवं जिला प्रशासन सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों का भी आभार व्यक्त किया तथा कहा की शक्ति जिले में शिक्षा विभाग द्वारा निरंतर बोर्ड परीक्षाओं के लिए जो अनुकूल परिस्थितिया बनाने के लिए प्रयास किया गया, एवं परीक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत जिले में जिलों में विद्यार्थियों को जागरूक किया गया, कहीं ना कहीं यह उसी का ही परिणाम है
स्टेट मेरिट सूची में आने वाले तीन विद्यार्थियों का सम्मान किया गया उसमें सर्वप्रथम हाईस्कूल 10 वीं बोर्ड परीक्षा में प्रवीण प्रजापति सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंद्रपुर,कालिंदी पटेल कामधेनु पब्लिक स्कूल तुलसीडीह डभरा किरारी, मेघा चंद्रा जीएससी मॉडल कान्वेंट स्कूल जैजैपुर, कोमल यादव सरस्वती शिशु मंदिर को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंद्रपुर, पायल ज्ञान शारदा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाराद्वार,अंशु पटेल कामधेनु पब्लिक स्कूल तुलसीडीह किरारी, शुभम देवांगन सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंद्रपुर एवं हायर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा 12वीं में शक्ति के अनुनय कॉन्वेंट स्कूल की कुमारी सौम्या अग्रवाल को सम्मानित किया गया, इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी विश्वास कुमार ने कहा की शक्ति जिले में शिक्षा विभाग ने विगत महीनो में बोर्ड परीक्षाओं के लिए एक बेहतर प्रयास किया तथा आज शक्ति जिले के बच्चों ने इतनी अधिक संख्या में स्टेट मेरिट सूची में अपना स्थान बनाकर शक्ति जिले को गौरवांनित किया है



