शक्ति चलो, शक्ति चलो- प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर 15 फरवरी को शक्ति में, दीनदयाल स्टेडियम में शिव बारात के आयोजन में भोलेनाथ के भजनों की देगी प्रस्तुति, आयोजन समिति के अध्यक्ष चिराग अग्रवाल ने दी जानकारी


प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर 15 फरवरी को शक्ति में, दीनदयाल स्टेडियम में शिव बारात के आयोजन में भोलेनाथ के भजनों की देगी प्रस्तुति, चिराग अग्रवाल ने दी जानकारी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- देश की प्रसिद्ध भजन गायिका जिसके भजनों से लोग मंत्र मुग्ध हो जाते हैं एवं जिनके भजनों को सुनने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं, ऐसी प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर आगामी 15 फरवरी को रात्रि 8:00 बजे से शक्ति के पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में शिव बारात के अवसर पर आयोजित वरमाला कार्यक्रम में अपने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देंगी, उपरोक्त जानकारी देते हुए शिव बारात आयोजन समिति के अध्यक्ष चिराग अग्रवाल एवं समिति के सदस्यों ने बताया कि शाम 4:00 बजे से शिव बारात रेलवे स्टेशन शक्ति से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम बुधवारी बाजार ग्राउंड पहुंचेगी, जहां रात्रि 8:00 बजे से वरमाला कार्यक्रम एवं शहनाज अख्तर जी के भजन संध्या का कार्यक्रम होगा तथा यहां भंडारा प्रसाद का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया है, चिराग अग्रवाल ने समस्त धर्म प्रेमियों को इस कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है
शक्ति में पहली बार होगा शहनाज अख्तर का कार्यक्रम
शक्ति शहर वासियों को पहली बार प्रत्यक्ष रूप से शहनाज अख्तर जी के भजनों को सुनने का मौका मिलेगा तथा देश की प्रसिद्ध भजन गायिकाओं में से एक शहनाज अख्तर के कार्यक्रम को लेकर लोगों में काफी उत्साह है



