*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

शक्ति जिले के सरकारी दफ्तरो में भी दिखेगा सेवा पखवाड़े का आयोजन,16 सितंबर को समय सीमा की बैठक में कलेक्टर साहब ने दिया अधिकारियों को निर्देश, मोदी जी के जन्मदिन से प्रारंभ होगा सेवा पखवाड़ा, नगरीय निकायों में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम प्राथमिकता के आधार पर करने दिए गए निर्देश, जन दर्शन में कलेक्टर साहब ने सुनी आम जनता की समस्याएं

शक्ति जिले के सरकारी दफ्तरो में भी दिखेगा सेवा पखवाड़े का आयोजन,16 सितंबर को समय सीमा की बैठक में कलेक्टर साहब ने दिया अधिकारियों को निर्देश, मोदी जी के जन्मदिन से प्रारंभ होगा सेवा पखवाड़ा, नगरीय निकायों में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम प्राथमिकता के आधार पर करने दिए गए निर्देश, जन दर्शन में कलेक्टर साहब ने सुनी आम जनता की समस्याएं kshititech
16 सितंबर को शक्ति कलेक्टर समय सीमा की बैठक को संबोधित करते हुए
शक्ति जिले के सरकारी दफ्तरो में भी दिखेगा सेवा पखवाड़े का आयोजन,16 सितंबर को समय सीमा की बैठक में कलेक्टर साहब ने दिया अधिकारियों को निर्देश, मोदी जी के जन्मदिन से प्रारंभ होगा सेवा पखवाड़ा, नगरीय निकायों में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम प्राथमिकता के आधार पर करने दिए गए निर्देश, जन दर्शन में कलेक्टर साहब ने सुनी आम जनता की समस्याएं kshititech
शक्ति जिले के कलेक्टर साहब जन दर्शन में समस्याएं सुनते हुए

शक्ति जिले के सरकारी दफ्तरो में भी दिखेगा सेवा पखवाड़े का आयोजन,16 सितंबर को समय सीमा की बैठक में कलेक्टर साहब ने दिया अधिकारियों को निर्देश, मोदी जी के जन्मदिन से प्रारंभ होगा सेवा पखवाड़ा, नगरीय निकायों में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम प्राथमिकता के आधार पर करने दिए गए निर्देश, जन दर्शन में कलेक्टर साहब ने सुनी आम जनता की समस्याएं

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर को जन्मदिन से लेकर 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्म जयंती तक विशेष सेवा पखवाड़े के रूप में आयोजित किया जा रहा है, तो वहीं छत्तीसगढ़ शासन के दिशा निर्देश पर प्रत्येक जिलों में भी सभी सरकारी कार्यों में इस अवसर पर विशेष कार्य योजना के तहत सेवा के काम किए जाएंगे, कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आदि सेवा पर्व, सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री तोपनो ने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को आदि सेवा पर्व, सेवा पखवाड़ा का सुव्यवस्थित आयोजन कराए जाने के निर्देश दिए है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग जिला सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसाार भारत सरकार, जनजाति कार्य मंत्रालय द्वारा वर्ष 2023-24 में प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महा अभियान एवं वर्ष 2024-25 में धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान का शुभांरभ किया गया है। जिसका उद्देश्य विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह एवं अनुसूचित जनजातियों के विकास एवं कल्याण से जुड़े हुए प्रमुख योजनाओ की संतृप्ति सुनिश्चित करने के अनुक्रम में भारत सरकार, जनजाति कार्य मंत्रालय द्वारा 10 जुलाई 2025 को आदि कर्मयोगी अभियान का शुभांरभ किया गया जो विश्व का सबसे बड़े जनजाति नेतृत्व आंदोलन के रूप में एवं इस अभियान में कैडर आधारित मॉडल एवं अंतर विभागीय अभिसरण पर आधारित किया गया है, जो कि उत्तरदायी शासन एवं योजना निर्माण को संस्थागत रूप देने तथा आदिवासी क्षेत्र में अंतिम छोर तक सेवाओं तक पहुँच लक्षित है। यह अभियान जिला सक्ती के 04 विकासखण्ड एवं 39 आदिवासी बाहुल्य में कियान्वयन की प्रक्रिया आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत जिले में 02 सितम्बर से 04 सितम्बर तक 03 दिवसीय डिस्ट्रीक्ट प्रोसेस लैब (डीपीएल) का आयोजन किया गया। जिसके पश्चात ब्लॉक लेवल प्रशिक्षणार्थी द्वारा लिये गये प्रशिक्षण के उपरांत आदि कर्मयोगी बनके उनके द्वारा ब्लॉक प्रोसेस लैब (बीपीएल) का आयोजन 11 सितम्बर से 12 सितम्बर तक 02 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन ब्लॉक स्तर पर कर आदि सहयोगी को प्रशिक्षण दिया गया। जिसके तहत आदि सेवा पर्व का आयोजन दिनांक 17 सितम्बर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक जिले में विभिन्न विभागों के अभिसरण से शुभांरभ किया जा रहा है।

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक,सभी शासकीय सेवकों का ई – केवाईसी कार्य कराए पूर्ण – कलेक्टरज़विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

सक्ति- कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे विभागीय कामकाज की समीक्षा की। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुख को अपने विभाग के कर्मचारियों का कार्मिक संपदा मॉड्यूल पर प्रोफाईल अद्यतन करते हूए ई-केवायसी 30 सितंबर तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों के विभागीय कार्यों तथा प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्यों सहित अन्य आवश्यक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सभी सीएमओ को अपने अपने नगरीय क्षेत्रों में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान का शासन से प्राप्त निर्देशानुसार सुव्यवस्थित आयोजन कराए जाने के निर्देश दिए। साथ ही कलेक्टर द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को सुव्यवस्थित आयोजन कराए जाने कहा। कलेक्टर ने कहा कि राष्ट्रीय पोषण माह 17 सितम्बर से 16 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए उन्होने महिला एवं बाल विकास विभाग को इस अवधि में विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन कराने के निर्देश दिए एवं पोषण माह का अधिकतम प्रभाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने राजस्व विभाग के ई-कोर्ट न्यायालयो में प्रकरणों के निराकरण की स्थिति, विवादित नामांतरण, अविवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन आदि सहित डिजिटल क्रॉप सर्वे, जाति प्रमाण पत्र के कार्य, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की अद्यतन स्थिति, एग्रीस्टेक के माध्यम से किसान पंजीयन एवं फार्मर आईडी निर्माण की स्थिति, लोक सेवा गारंटी, हर घर जल प्रमाणीकरण सहित अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुवे आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने खरीफ वर्ष 2025 हेतु खाद भंडारण एवं वितरण की स्थिति, बारदाना संग्रहण, विभिन्न विभागों के लंबित पेंशन प्रकरणों के अद्यतन स्थिति सहित अन्य कार्याे की विस्तारपूर्वक जानकारी ली तथा तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा पंचायत विभाग, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा विभागवार समय सीमा के लंबित प्रकरणों, जनदर्शन, जनचौपाल आदि में प्राप्त शिकायतों का विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियो को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए है। समय सीमा की बैठक में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, एसडीएम डभरा श्री बालेश्वर राम, एसडीएम सक्ती श्री अरुण कुमार सोम, एसडीएम मालखरौदा श्री रूपेंद्र पटेल, जिला कोषालय अधिकारी श्री उपेन्द्र पटेल, महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी श्री सुधाकर बोदले सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं,आज जनदर्शन में कुल 27 आवेदन हुए प्राप्त

  सक्ति-जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई । जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 27 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा और सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे,जनदर्शन में आज तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम मुक्ता निवासी श्री लक्ष्मीनारायण यादव ने अग्निवीर ट्रेनिंग सेंटर जांजगीर में प्रवेश दिलाने, रहने एवं भोजन की व्यवस्था के सम्बन्ध में, तहसील सक्ती अंतर्गत सक्ती निवासी श्री राजेश कुमार बसोक ने राष्ट्रीय कृत बैंक शाखा सक्ती से ऋण प्रदाय कराने के सम्बन्ध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम बहेराडीह निवासी श्री प्यारेलाल चौहान ने ट्राईसाईकिल हेतु आवेदन पत्र के संबंध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम दतौद निवासी श्री रामकुमार चंद्रा ने ग्राम दतौद के वार्ड क्रमांक 9 में मेन गली में अवैध बाउंड्री और नींव निर्माण को हटाए जाने के संबंध में, तहसील अड़भार अंतर्गत ग्राम हरदी निवासी श्री संजय राठौर ने स्व. भरतलाल राठौर के जीपीएफ एवं डाकघर जमा राशि के शीघ्र भुगतान के सबंध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम नंदेली निवासी श्री भास्कर केवट ने नया बिजली कनेक्शन स्थाई मीटर लगवाने के संबंध में, तहसील सक्ती अंतर्गत सक्ती निवासी श्री मधुसूधन साहू ने बिजली बिल कम करवाने के सम्बन्ध में, तहसील सक्ती अंतर्गत श्री अजय कुमार देवांगन ने वार्ड नंबर 14 स्थित आवेदक के मकान की छत पर फैले विद्युत तार एवं मीटर हटाए जाने के सम्बन्ध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम बेलादुला निवासी श्री रीबन (अध्यक्ष) प्रेम मछुआ सहकारी समिति मर्यादित ने ग्राम पंचायत बेलादुला अधिनस्त शासकीय तालाब को 10 वर्षीय मछली पालन हेतु लीज पट्टे में आवेदक संस्था को प्राप्त है जिसका अनुबंध कराने के सम्बन्ध में, तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सरवानी निवासी श्री रिखी राम साहू ने वृद्धा पेंशन बनवाने के सम्बन्ध में, तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम जर्वे निवासी श्रीमती भगवती कुर्रे ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्मित आवास की राशि अन्तिम किस्त प्रदान करने के सम्बन्ध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम गहरीनमुडा निवासी श्री सेतराम यादव ने वृद्धा पेंशन प्रदान करने के सम्बन्ध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।

प्रातिक्रिया दे

Back to top button