एक सप्ताह में चिल्लर वितरण का दूसरा कैंप-शक्ति शहर में अब व्यापारियों को नहीं होगी चिल्लर सिक्कों की समस्या- व्यापारी संगठनों की पहल पर लगातार हो रहा सिक्कों का वितरण. 11 अप्रैल को नगरपालिका अध्यक्ष ने किया चिल्लर सिक्कों का वितरण



शक्ति शहर में अब व्यापारियों को नहीं होगी चिल्लर सिक्कों की समस्या- व्यापारी संगठनों की पहल पर लगातार हो रहा सिक्कों का वितरण. 11 अप्रैल को नगरपालिका अध्यक्ष ने किया चिल्लर सिक्कों का वितरण
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति शहर में व्यापारियों को होने वाली चिल्लर की समस्या से अब धीरे-धीरे निजात मिलने लगा है। एक समय था जब लोग चिल्लर सिक्के लेना नहीं चाहते थे। किंतु फिर से समय ने करवट बदली एवं बाजार में चिल्लर सिक्कों की समस्या देखने को मिली तथा कुछ महीनो पूर्व यह स्थिति थी कि लोगों को चिल्लर सिक्कों के लिए परेशान होना पड़ता था। किंतु आज जिला मुख्यालय शक्ति में व्यापारी संगठनों की पहल पर लगातार बैंकों के सहयोग से चिल्लर सिक्कों का वितरण जगह-जगह कैंप के माध्यम से किया जा रहा है।कुछ इसी तरह से 11 अप्रैल को भी शक्ति शहर में व्यापारियों के संगठन चेंबर ऑफ कॉमर्स ने चिल्लर सिक्कों के वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल उपस्थित थे। नगर पालिका अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने कहा कि जिला मुख्यालय शक्ति में व्यापारियों को सुविधा देने की दिशा में लगातार नगर पालिका भी काम कर रही है।एवं चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा जो कार्य किया जा रहा है वह काफी सराहनीय है एवं व्यापारी हितों के लिए गठित चेंबर ऑफ कॉमर्स अपनी स्थापना के उद्देश्यों के अनुरूप लगातार अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन कर रहा है। तथा नगर पालिका प्रशासन भी चेंबर ऑफ कॉमर्स के साथ सदैव खड़ी हुई है। एवं मैं इस अवसर पर चेंबर के सभी ऊर्जावान सदस्यों को इस कार्य के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। वहीं इस दौरान प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश बंसल। मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा के अध्यक्ष मनीष कथूरिया। प्रकाश अग्रवाल। गोलू अग्रवाल सीडी। मारवाड़ी युवा नमंच के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल राजू।सुनील कृपलानी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे



