*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

संजय ठाकुर को मिली विद्या वाचस्पति मानद उपाधि, पंडित दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विद्यापीठ ने दिया सम्मान,दिग्गज हस्तियों की मौजूदगी में मिला सम्मान, छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष डॉ रविंद्र द्विवेदी ने कहा- यह सम्मान पूरे संघ परिवार के लिए गौरवशाली

संजय ठाकुर को मिली विद्या वाचस्पति मानद उपाधि, पंडित दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विद्यापीठ ने दिया सम्मान,दिग्गज हस्तियों की मौजूदगी में मिला सम्मान, छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष डॉ रविंद्र द्विवेदी ने कहा- यह सम्मान पूरे संघ परिवार के लिए गौरवशाली kshititech
संजय ठाकुर को मिली मानद उपाधि
संजय ठाकुर को मिली विद्या वाचस्पति मानद उपाधि, पंडित दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विद्यापीठ ने दिया सम्मान,दिग्गज हस्तियों की मौजूदगी में मिला सम्मान, छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष डॉ रविंद्र द्विवेदी ने कहा- यह सम्मान पूरे संघ परिवार के लिए गौरवशाली kshititech
संजय ठाकुर
संजय ठाकुर को मिली विद्या वाचस्पति मानद उपाधि, पंडित दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विद्यापीठ ने दिया सम्मान,दिग्गज हस्तियों की मौजूदगी में मिला सम्मान, छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष डॉ रविंद्र द्विवेदी ने कहा- यह सम्मान पूरे संघ परिवार के लिए गौरवशाली kshititech
संजय ठाकुर को मिली मानद उपाधि

संजय ठाकुर को मिली विद्या वाचस्पति मानद उपाधि, पंडित दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विद्यापीठ ने दिया सम्मान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-दिल्ली स्थित होटल रेडिसन ब्लू के भव्य सभागार में पं. दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विद्यापीठ द्वारा आयोजित विद्या वाचस्पति (मानद डॉक्टरेट) सारस्वत सम्मान समारोह अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष, शिक्षाविद् एवं दंतेवाड़ा जिले में प्रभारी प्राचार्य के पद पर सेवारत संजय ठाकुर को शिक्षा, साक्षरता, बालिका शिक्षा, खेलकूद एवं शारीरिक शिक्षा सहित समाज सेवा के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट उपाधि से अलंकृत किया गया।इस अवसर पर मंचस्थ विभूतियों द्वारा उन्हें सम्मान पत्र,मैडल एवं शाल प्रदान कर सम्मानित किया गया।यह सम्मान न केवल श्री संजय ठाकुर के व्यक्तिगत समर्पण और साधना का प्रतिफल है, बल्कि छत्तीसगढ़ के समस्त शिक्षकों और शिक्षा जगत के लिए भी गौरव का विषय है। उन्होंने शिक्षा को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रखते हुए उसे समाज परिवर्तन का प्रभावी माध्यम बनाया है। विशेष रूप से बालिका शिक्षा के प्रोत्साहन, प्रौढ़ शिक्षा अभियान, साक्षरता विस्तार, वंचित एवं दूरस्थ क्षेत्रों में शैक्षिक जागरूकता तथा विद्यार्थियों में खेलकूद एवं शारीरिक शिक्षा के प्रति उत्साहवर्धन के क्षेत्र में उनके प्रयास उल्लेखनीय और प्रेरणास्पद रहे हैं।

समारोह के मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. अरविन्द कुमार (पूर्व कुलपति, रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी) ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा तभी सार्थक है जब वह समाज की वास्तविक समस्याओं का समाधान प्रस्तुत करे। उन्होंने नवाचार, अनुसंधान एवं नैतिक मूल्यों से युक्त शिक्षा व्यवस्था की आवश्यकता पर बल दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. इन्दु भूषण मिश्रा , कुलपति, पं. दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विद्यापीठ ने की। उन्होंने कहा कि विद्या वाचस्पति सम्मान उन व्यक्तित्वों को समर्पित है जिन्होंने ज्ञान को समाज-सेवा का माध्यम बनाया है। श्री संजय ठाकुर का जीवन इसी आदर्श का सशक्त उदाहरण है।मुख्य वक्ता डॉ. ऋतु दुबे तिवारी (वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं साहित्यकार, गाजियाबाद) ने शिक्षा को राष्ट्रनिर्माण की आधारशिला बताते हुए कहा कि आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों से युक्त शिक्षा ही समाज को सही दिशा प्रदान करती है।विशिष्ट अतिथि डॉ. विश्वनाथ पाणिग्रही (राष्ट्रीय पर्यावरणविद् एवं वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक) ने शिक्षा को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। मंचस्थ विभूति छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने विद्यापीठ द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करने की परंपरा की सराहना की। वहीं पूर्व सदस्य, इस्पात मंत्रालय, भारत सरकार माननीय कुलवंत सिंह सलूजा जी ने शिक्षा के सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित किया।उल्लेखनीय है कि संजय ठाकुर ने शिक्षा के क्षेत्र में नवीन प्रयोगों के माध्यम से विद्यार्थियों में नैतिकता, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के संस्कार विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है,खेलकूद एवं शारीरिक शिक्षा को विद्यालयी जीवन का अभिन्न अंग बनाकर उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में अनुकरणीय कार्य किया है

पं. दीनदयाल उपाध्याय विद्यापीठ, मथुरा द्वारा प्रदत्त इस मानद डॉक्टरेट उपाधि पर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के संगठन मंत्री श्री ओंकार सिंह ठाकुर, पालक अधिकारी श्री गोपाल यादव, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष श्री उमेश भारती गोस्वामी, महामंत्री श्री मनोज राय, प्रदेश मंत्री श्री भुवनेश्वर देवांगन, प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्री गया राम राजवाड़े, उप प्रांताध्यक्ष डॉ. अशोक गुप्ता, संभागीय अध्यक्ष श्री तरुण राठौर, संभागीय सचिव श्री प्रमोद हंसराज, जांजगीर-चांपा जिला अध्यक्ष डॉ. रविन्द्र द्विवेदी, संगठन मंत्री श्री राजेन्द्र जायसवाल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री संतोष साव, जिला सचिव श्री लक्ष्मीनारायण तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष श्री लोमस श्रीवास, जिला उपाध्यक्ष श्री विनोद पाण्डेय सहित अनेक शिक्षाविदों, समाजसेवियों एवं प्रबुद्धजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

प्रातिक्रिया दे

Back to top button