*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

सक्ती कलेक्टर की टीम ने किया जैजैपुर ब्लॉक के धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण, धान खरीदी को लेकर अंतिम पड़ाव में सख्त हो रहा प्रशासन,प्रशासन के सख्त निर्देश- लापरवाही एवं अनियमितता नहीं होगी बर्दाश्त

सक्ती कलेक्टर की टीम ने किया जैजैपुर ब्लॉक के धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण, धान खरीदी को लेकर अंतिम पड़ाव में सख्त हो रहा प्रशासन,प्रशासन के सख्त निर्देश- लापरवाही एवं अनियमितता नहीं होगी बर्दाश्त kshititech
22 जनवरी को शक्ति जिले के अधिकारियों का धान खरीदी को लेकर निरीक्षण
सक्ती कलेक्टर की टीम ने किया जैजैपुर ब्लॉक के धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण, धान खरीदी को लेकर अंतिम पड़ाव में सख्त हो रहा प्रशासन,प्रशासन के सख्त निर्देश- लापरवाही एवं अनियमितता नहीं होगी बर्दाश्त kshititech
22 जनवरी को शक्ति जिले के अधिकारियों का धान खरीदी को लेकर निरीक्षण
सक्ती कलेक्टर की टीम ने किया जैजैपुर ब्लॉक के धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण, धान खरीदी को लेकर अंतिम पड़ाव में सख्त हो रहा प्रशासन,प्रशासन के सख्त निर्देश- लापरवाही एवं अनियमितता नहीं होगी बर्दाश्त kshititech
22 जनवरी को शक्ति जिले के अधिकारियों का धान खरीदी को लेकर निरीक्षण

कलेक्टर की टीम ने किया जैजैपुर ब्लॉक के धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण, धान खरीदी को लेकर अंतिम पड़ाव में सख्त हो रहा प्रशासन, प्रशासन के सख्त निर्देश- लापरवाही एवं अनियमितता नहीं होगी बर्दाश्त

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी, सुचारु एवं किसान हितैषी बनाए रखने के उद्देश्य से धान खरीदी नोडल अधिकारी श्री वाशु जैन द्वारा धान खरीदी केन्द्र आमापाली, झालरौदा एवं भोथिया का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी श्री जैन ने केन्द्रों में संचालित धान खरीदी कार्यों की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने सभी धान खरीदी केन्द्रों।मे किसानों के टोकनों का सत्यापन, केन्द्र में नोडल अधिकारी की नियमित उपस्थिति, अब तक हुई कुल धान खरीदी, प्रतिदिन की खरीदी प्रगति सहित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की। साथ ही मौके पर उपस्थित कर्मचारियों से उनके कार्यों के संबंध में विस्तृत चर्चा की। निरीक्षण के दौरान श्री जैन ने अपनी उपस्थिति में नये आए धान एवं स्टेकिंग में जमा धान के बोरो को निकलवाकर वजन तौलकर भी जांच की साथ ही धान की नमी की मात्रा को भी जाँचा। उन्होंने धान की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए धान खरीदी प्रभारी को निर्देशित किया कि सरना किस्म के धान को सरना के अलग लाइन में तथा मोटा धान को पृथक एवं व्यवस्थित रूप से संग्रहित किया जाए, ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो। धान खरीदी केन्द्र झालरौदा सहित अन्य केन्द्रों में निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी ने 31 जनवरी तक कटे सभी टोकनों की जानकारी अपने पास संधारित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने केन्द्र में बारदाने की उपलब्धता का भी परीक्षण किया और पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्री जैन ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि धान खरीदी कार्य पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता एवं शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जाए। टोकन सत्यापन, वजन, स्टेकिंग एवं रिकॉर्ड संधारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने केन्द्र की व्यवस्थाओं को और बेहतर करने, किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखने तथा सभी रजिस्टर एवं अभिलेख अद्यतन रखने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी केन्द्रों की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि किसानों को समयबद्ध एवं पारदर्शी धान खरीदी की सुविधा मिल सके तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। निरीक्षण के दौरान खाद्य विभाग की टीम और संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

समर्थन मूल्य पर धान खरीदीः जिले में अब तक 415552.12 मेट्रिक टन धान की हुई खरीदी,धान खरीदी केंद्रों में आज कटा 3159 टोकन

सक्ती-प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जिले में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का महाअभियान शुरू हो गया है। जिसके तहत समर्थन मूल्य पर सक्ती जिले में अब तक 126 केंद्रों में कुल 415552.12 मेट्रिक टन धान का उपार्जन किया गया है। जिले में पंजीकृत किसानों से धान खरीदी के लिए 126 उपार्जन केन्द्र बनाए गए है। जिला सक्ती में आज दिनांक 22 जनवरी 2026 को धान खरीदी हेतु जिले के 126 उपार्जन केन्द्रों में 3159 टोकन जारी हुआ है। जिसमें 16039.13 मेट्रिक टन धान खरीदी होना है। आज दिनांक को शाम 05 बजे तक जिला के उपार्जन केन्द्रों में कुल 9716.00 मेट्रिक टन धान खरीदी हुआ है। राज्य के किसानों से धान की नगद व लिंकिंग में खरीदी 31 जनवरी 2026 तक किया जायेगा।

कलेक्टर के सख्त निर्देश पर हनुमान जी राइस मिल पोता में दी गई औचक दबिश, राइस मिल हुआ सील

सक्ती-कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। धान खरीदी में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, अनियमितता या अवैध गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित और कठोर कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में धान खरीदी नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, खाद्य अधिकारी तथा जांच दल द्वारा विकासखंड मालखरौदा अंतर्गत ग्राम पोता का हनुमान जी राइस मिल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड के अनुसार जहां लगभग 12,900 क्विंटल धान एवं चावल का भंडारण होना था, वहीं जांच में 321 क्विंटल अतिरिक्त पाया गया। इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हनुमान जी राइस मिल, पोता को सील कर दिया। इस बड़ी कार्यवाही से धान खरीदी में गड़बड़ी करने वालों में हड़कंप मच गया है और स्पष्ट संदेश दिया गया है कि नियमों से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों सहित अन्य सभी स्थलों की 24 घंटे सतत निगरानी की जा रही है। कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, धान खरीदी नोडल अधिकारी, एसडीएम, तहसीलदार एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी दिन-रात औचक निरीक्षण कर खरीदी व्यवस्था, टोकन सत्यापन, भंडारण, गुणवत्ता, स्टॉक एवं दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रहे हैं। कलेक्टर ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि धान खरीदी में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। चाहे वह मिलर हो, उपार्जन केंद्र प्रभारी हो या कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी, किसी को भी संरक्षण नहीं मिलेगा। जिला प्रशासन की इस सख्ती से जहां ईमानदार किसानों का भरोसा मजबूत हुआ है, वहीं धान खरीदी में अनियमितता करने वाले तत्वों में भय का माहौल बना हुआ है। प्रशासन ने किसानों से भी अपील की है कि यदि कहीं भी धान खरीदी में गड़बड़ी या अनियमितता दिखाई दे, तो उसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कठोर कार्रवाई की जा सके।

प्रातिक्रिया दे

Back to top button