काम करने की नई ऊर्जा मिली अध्यक्षों को-कांग्रेस जिला अध्यक्षों के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ 29 जून को समापन शक्ति जिला अध्यक्ष रश्मि गबेल भी पहुंची आवासिय प्रशिक्षण में. अंतिम दिवस राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा ने किया समापन. पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज एवं नेता प्रतिपक्ष महंत भी रहे मौजूद. रश्मि गबेल ने कहा- शिविर में रहकर बहुत कुछ सीखने को मिला




कांग्रेस जिला अध्यक्षों के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ 29 जून को समापन शक्ति जिला अध्यक्ष रश्मि गबेल भी पहुंची आवासिय प्रशिक्षण में. अंतिम दिवस राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा ने किया समापन. पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज एवं नेता प्रतिपक्ष महंत भी रहे मौजूद. रश्मि गबेल ने कहा- शिविर में रहकर बहुत कुछ सीखने को मिला
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 21 जून से 29 जून तक 10 दिवसीय कांग्रेस जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन अभनपुर में किया था। तथा इस प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ अवसर पर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पहुंचे थे। तो वही इस 10 दिवसीय कार्यक्रम में शक्ति जिले से कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गबेल सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए। तथा प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। एवं इस प्रशिक्षण पर को लेकर जहां कांग्रेस जिला अध्यक्षों में भी उत्साह देखा गया तो वहीं आवासिय प्रशिक्षण के चलते पूरी तत्परता के साथ कांग्रेस संगठन के जिला अध्यक्ष गण ने इस शिविर में कांग्रेस कमेटी की बारीकियो के अनुरूप प्रशिक्षण प्राप्त किया तथा अंतिम दिवस 29 जून को असम राज्य से जुड़े कांग्रेस के राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा ने शिविर के समापन समारोह को संबोधित किया तथा कांग्रेस के इस प्रशिक्षण शिविर का समापन किया
एवं समापन समारोह को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा ने बताया कि संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत आयोजित यह प्रशिक्षण शिविर संगठन के पदाधिकारियो के लिए बेहतर काम करने का एक पथ प्रदर्शक है।जिला स्तरीय संगठन और नेतृत्व भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की रीढ़ है। यह प्रशिक्षण इस संकल्प को मज़बूत करता है कि हमारी सांगठनिक शक्ति और रणनीति देशहित के किसी भी मुद्दे की अनदेखी नहीं होने देगी।संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा कांग्रेस ध्वज का पूरे सम्मान के साथ ध्वज अवतरण किया गया। इसके पश्चात सभी उपस्थित जनों ने राष्ट्रगान में सहभागिता की और राष्ट्रगान के साथ प्रशिक्षण शिविर का विधिवत समापन हुआ।इस अवसर पर कांग्रेस मीडिया एवं प्रचार विभाग के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री पवन खेड़ा जी, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत जी, श्री सचिन राव जी, पूर्व मंत्री श्री धनेन्द्र साहू जी, सह-प्रभारी सचिव श्री एस. संपत जी, सह-प्रभारी सचिव श्रीमती जरिता लैतफलांग जी, श्री विजय जांगिड़ जी सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे









