*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

नगर पालिका कार्यालय में अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने किया गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर ने कहा- हमें गर्व है कि हम हिंदुस्तानी हैं, भारत माता के सपूत है

नगर पालिका कार्यालय में अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने किया गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर ने कहा- हमें गर्व है कि हम हिंदुस्तानी हैं, भारत माता के सपूत है kshititech
बुधवारी बाजार स्थित SLRM सेंटर में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम
नगर पालिका कार्यालय में अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने किया गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर ने कहा- हमें गर्व है कि हम हिंदुस्तानी हैं, भारत माता के सपूत है kshititech
नगर पालिका शक्ति में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम

नगर पालिका कार्यालय में अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने किया गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- नगर पालिका परिषद शक्ति के कार्यालय में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया, इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रहलाद पांडेय, उपाध्यक्ष भारत यादव सहित नगर पालिका शक्ति के निर्वाचित जनप्रतिनिधि एवं कर्मचारी मौजूद रहे, इस अवसर पर भारत माता की पूजा अर्चना के साथ ही राष्ट्रगान हुआ तथा ध्वजारोहण कार्यक्रम हुआ नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने सभी शहर वासियों को गणतंत्र दिवस पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन हम सबके लिए गौरवशाली दिन है, एवं शक्ति शहर को हम सभी साफ, सुथरा स्वच्छ रखने का संकल्प लें एवं आप हम सब मिलकर अपने शक्ति शहर को पूरे प्रदेश में श्रेष्ठ शहर के रूप में स्थापित करें इस अवसर पर बुधवारी बाजार स्थित एसएलआरएम सेंटर में भी पहुंचकर नगर पालिका अध्यक्ष सहित स्वच्छता दीदियों,स्वच्छता मित्रों के द्वारा गणतंत्र दिवस का पर्व मनाया गया एवं स्वच्छता दीदियों को भी मिष्ठान वितरित किया गया

प्रातिक्रिया दे

Back to top button