अयोध्या में सियासत हुई गर्म-ब्रेकिंग न्यूज़-अयोध्या के होटल में यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय हाउस अरेस्ट, रामलला के दर्शन से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन. होटल में ही कर दिया गया नजर बंद. बाहर निकलने पर लगाई गई रोक


ब्रेकिंग न्यूज़-अयोध्या के होटल में यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय हाउस अरेस्ट, रामलला के दर्शन से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर सियासत जारी है. इस बीच कांग्रेस सांसदों के अयोध्या दौरे से पहले यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है. अजय राय को अयोध्या के होटल पद्म श्री पैलेस में रखा गया है. अयोध्या पहुंचे अजय राय को कनीगंज के एक होटल में हाउस अरेस्ट किया गया. अमेठी-अयोध्या के सांसद समेत कई नेता हाउस अरेस्ट किए गए हैं. सुनील कृष्ण चेतनारायण सिंह शीतला पाठक सहित लगभग सभी कांग्रेस नेताओं को उनके घर पर ही नजर बंद किया गया है.आज अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेस का आज डेलिगेशन को राम लला का दर्शन पूजन करना ता. अभी कुछ ही दिन पहले ही अजय राय दर्शन कर वापस लौटे थे. जानकारी के अनुसार, कांग्रेस सांसदों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं का एक बड़ाप्रतिनिधिमंडल अयोध्या में प्रभु श्री रामलला के दर्शन और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए पूजा-अर्चना करने पहुंचने वाला था. इसी सिलसिले में अजय राय एक दिन पहले ही अयोध्या पहुंच गए थे. लेकिन पुलिस ने उन्हें उनके होटल के कमरे में ही नजरबंद कर दिया और बाहर निकलने पर रोक लगा दी.

