पुलिस अलर्ट, बदमाशों पर रहेगी नजर-सक्ती जिले के पुलिस अधिकारियों ने लिया शिव बारात को लेकर सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा, स्वयं एसपी साहब पहुंचे निरीक्षण करने,एसडीओपी मैडम, जिले के ट्रैफिक इंचार्ज शर्मा एवं थाना टीआई पटेल ने करी पैदल मार्च, शिव बारात आयोजन समिति के अध्यक्ष चिराग भी रहे मौजूद




पुलिस अलर्ट, बदमाशों पर रहेगी नजर-सक्ती जिले के पुलिस अधिकारियों ने लिया शिव बारात को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, स्वयं एसपी साहब पहुंचे निरीक्षण करने,एसडीओपी मैडम एवं थाना टीआई पटेल ने भी करी पैदल मार्च, शिव बारात आयोजन समिति के अध्यक्ष चिराग भी रहे मौजूद
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- 15 फरवरी को शक्ति में निकलने वाली शिव बारात में जहां हजारों की संख्या में लोग इसमें शामिल होंगे तो वहीं शक्ति जिला पुलिस के लिए भी शिव बारात का आयोजन एक बड़ी चुनौती होता है, तथा इतनी भयंकर भीड़ में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था ना हो एवं शहर के प्रमुख मार्गों पर आवागमन बाधित न हो, इस हेतु जिला पुलिस ने भी अपनी व्यवस्थाएं पुख्ता कर ली है, 14 फरवरी को शक्ति जिले के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, एसडीओ पुलिस भुवनेश्वरी पैंकरा, शक्ति जिले के यातायात प्रभारी निरीक्षक वाई एन शर्मा एवं शक्ति थाना TI लखन पटेल ने स्वयं शहर के प्रमुख मार्गों पर निकल कर सारी व्यवस्थाओं का जायजा लिया, इस दौरान शिव बारात आयोजन समिति के अध्यक्ष चिराग अग्रवाल सहित राइजिंग स्टार ग्रुप के भी सदस्य मौजूद रहे,अग्रसेन चौक से पैदल निकलकर सदर स्कूल रोड, अस्पताल चौक, बुधवारी बाजार तक सारी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया
साथ ही जिला पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने अपने मातहत पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए, साथ ही बुधवारी बाजार में होने वाले शिव बारात के मुख्य रात्रि कालीन समारोह को लेकर भी सारी सुरक्षा व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया है,एवं 15 फरवरी को जहां पुलिस प्रशासन लगातार शहर में पेट्रोलिंग करेगा तो वहीं शिव बारात के आयोजन में भी चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी,विगत वर्षों में शिव बारात के आयोजन के दौरान नवधा चौक में चाकूबाजी की घटना घटित हो गई थी, जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन किसी भी प्रकार की चुक नहीं करना चाहता, तथा इस शिव बारात में शामिल होने के लिए जहां दूर-दूर से लोग आते हैं,तो वहीं असामाजिक तत्व भी इस शिव बारात में शामिल होकर किसी भी प्रकार की अप्रिय घटनाओं को घटित कर देते हैं, जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र के असामाजिक तत्वों के खिलाफ भी धरपकड़ अभियान चलाकर उन्हें चेतावनी जारी कर दी है



