


रायगढ़ के पूर्व विधायक प्रकाश नायक के भाई कैलाश ने किया भाजपा प्रवेश, वित्त मंत्री ओपी चौधरी के समक्ष थामा कमल का दामन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति- लोकसभा के चुनाव में 400 प्लस के लक्ष्य को लेकर चल रही भारतीय जनता पार्टी को दिन प्रतिदिन लोगों का समर्थन मिलने जा रहा है, तथा भाजपा की रीति नीति एवं केंद्र की मोदी सरकार तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश की विष्णु देव सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर जहां कांग्रेसी भी अपने आप को नहीं रोक पा रहे हैं, तो वहीं रायगढ़ शहर के पूर्व कांग्रेस विधायक प्रकाश नायक के भाई तथा रायगढ़ जिला पंचायत के सदस्य कैलाश नायक ने भी छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी के समक्ष भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया, तथा कैलाश नायक के साथ रायगढ़ के पूर्व विधायक के प्रतिनिधि हुकुमचंद अग्रवाल, महावीर अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, योगेंद्र अग्रवाल, टिंकू अग्रवाल ने भी भाजपा का दामन थामा तथा इस अवसर पर प्रमुख रूप से बृजेश अग्रवाल एवं आशुतोष अग्रवाल भी मौजूद रहे वहीं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सभी का भाजपा परिवार में स्वागत किया



