मंगलवार को शक्ति जिले के तीन बड़े अधिकारी हुए रिटायर- कलेक्टर तोपनो साहब ने समय सीमा की बैठक में तीनों अधिकारियों को शाल श्रीफल भेंट कर उज्जवल भविष्य की करी कामना. टीएल की मीटिंग में कलेक्टर साहब ने करी विभागीय कार्यों की समीक्षा. राजस्व मामलों के समय सीमा में निराकरण करने दिए निर्देश

मंगलवार को शक्ति जिले के तीन बड़े अधिकारी हुए रिटायर- कलेक्टर तोपनो साहब ने समय सीमा की बैठक में तीनों अधिकारियों को शाल श्रीफल भेंट कर उज्जवल भविष्य की करी कामना. टीएल की मीटिंग में कलेक्टर साहब ने करी विभागीय कार्यों की समीक्षा. राजस्व मामलों के समय सीमा में निराकरण करने दिए निर्देश kshititech
समय सीमा की बैठक को संबोधित करते हुए कलेक्टर साहब

शक्ति जिले के तीन बड़े अधिकारी हुए रिटायर- कलेक्टर तोपनो साहब ने समय सीमा की बैठक में तीनों अधिकारियों को शाल श्रीफल भेंट कर उज्जवल भविष्य की करी कामना. टीएल की मीटिंग में कलेक्टर साहब ने करी विभागीय कार्यों की समीक्षा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों एवं विभागीय योजनाओं के प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाईन और सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत विभिन्न विभागों में निराकरण हेतु शेष आवेदनों का विभागवार विस्तृत समीक्षा किया। उन्होंने सुशासन तिहार अन्तर्गत प्राप्त सभी शेष आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण और तेजी से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को सीएम हेल्पलाईन के अंतर्गत प्राप्त आवेदनो का निर्धारित समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने जून माह में सेवानिवृत्त होने वाले जिले के तीन अधिकारियों जिला कोषालय अधिकारी श्री उपेन्द्र पटेल, सहायक संचालक मत्स्य श्री विश्वास, तहसीलदार श्री अनुज पटेल को अपनी सेवा पूर्ण करने के बाद आज रिटायर होने पर साल श्रीफल और बुके भेंटकर सम्मानित करते हुए आगामी भविष्य की शुभकामनाएं दी। बैठक में कलेक्टर ने आगामी खरीफ फसल सीजन के दृष्टिगत कृषि विभाग एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले के किसानों को खाद, बीज एवं सिंचाई से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। किसानों को खाद, बीज एवं सिंचाई सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कृषि विभाग को खाद बीज वितरण व्यवस्था पर सतत निगरानी रखने के निर्देश भी दिए है। उन्होंने जिले में उर्वरकों एवं बीजों के भंडारण की स्थिति की समीक्षा करते हुए उपलब्ध स्टॉक एवं भंडारण व्यवस्था की जानकारी ली। कलेक्टर ने किसानों को नैनो यूरिया एवं अन्य उन्नत कृषि तकनीकों के उपयोग के प्रति जागरूक करने तथा इसके लाभों का जमीनी स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए है। बैठक में कलेक्टर ने जिले में अवैध रूप से खाद विक्रय एवं भण्डारण करने वाले दुकानदारों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।कलेक्टर ने बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए है। बैठक में कलेक्टर द्वारा लोक सेवा गारंटी, लंबित पेंशन प्रकरणों, पीएम सुर्यघर मुफ्त बिजली योजना, आयुष्मान योजना, पीएम आवास योजना शहरी सहित अन्य विभागीय कार्यों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने तहसीलवार विवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, नक्शा बटांकन, त्रुटि सुधार, आधार प्रविष्टि सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा पंचायत विभाग, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिये गए। साथ ही विभागवार समय-सीमा के लंबित प्रकरणों, जनदर्शन एवं जनचौपाल में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर श्री बालेश्वर राम, संयुक्त कलेक्टर श्री अरुण कुमार सोम, एसडीएम सक्ती सुश्री कावेरी मरकाम, एसडीएम मालखरौदा श्री रूपेंद्र पटेल, एसडीएम डभरा श्री विनय कुमार कश्यप, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रीतेश राजपूत, जिला कोषालय अधिकारी श्री उपेन्द्र पटेल, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री सुधाकर बोदले सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading