शक्ति मंडी क्षेत्र में विधायक प्रतिनिधि अमित राठौर की मांग पर विधानसभा अध्यक्ष महंत ने दिलाई करोड़ों रुपए की स्वीकृति, मंडी कार्यालय परिसर शक्ति के अंदर भी होंगे करोड़ों के कार्य, ग्राम पंचायत किरारी मे भी बनेगी सीसी रोड, क्षेत्र वासियों ने जताया विधानसभा अध्यक्ष महंत का आभार, पहली बार मंडी बोर्ड से होंगे इतने ढेरों कार्य




शक्ति मंडी क्षेत्र में विधायक प्रतिनिधि अमित राठौर की मांग पर विधानसभा अध्यक्ष महंत ने दिलाई करोड़ों रुपए की स्वीकृति, मंडी कार्यालय परिसर शक्ति के अंदर भी होंगे करोड़ों के कार्य, ग्राम पंचायत किरारी मे भी बनेगी सीसी रोड, क्षेत्र वासियों ने जताया विधानसभा अध्यक्ष महंत का आभार
सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति- जांजगीर-चांपा जिला पंचायत के पूर्व सदस्य एवं जनपद पंचायत शक्ति के विधायक प्रतिनिधि अमित राठौर किरारी ने शक्ति विधानसभा क्षेत्र एवं विकासखंड के किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विगत महीनों स्थानीय विधायक तथा छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत से कृषि उपज मंडी कार्यालय परिसर शक्ति एवं विभिन्न ग्रामीण इलाकों में मंडी बोर्ड के माध्यम से एवं आवागमन की दृष्टि से नए निर्माण कार्यों को स्वीकृति दिलाने की मांग की थी, जिस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने तत्काल पहल करते हुए कृषि उपज मंडी विपणन बोर्ड रायपुर के माध्यम से उपरोक्त समस्त कार्यों को स्वीकृति प्रदान करवाई है तथा समस्त कार्यों के निविदा भी मंडी बोर्ड द्वारा जारी कर दी गई है
उपरोक्त जानकारी देते हुए विधायक प्रतिनिधि अमित राठौर ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के प्रयासों से जहां ग्रामीण इलाकों में विकास के काम तेजी से चल रहे हैं,वही किसानों को भी अपनी उपज को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने में असुविधा ना हो तथा छत्तीसगढ़ शासन की मंशाअनुरूप किसानों को गांव में भी बेहतर सुविधाएं मिल सके, इस दिशा में नए विकास के कार्य होंगे,तथा यह पहली बार ऐसा संभव हुआ है कि विधानसभा अध्यक्ष महंत की पहल पर मंडी बोर्ड के माध्यम से ही करोड़ों के नए विकास कार्य होंगे, जिससे किसानों को आने वाले समय में बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, वहीं विधानसभा अध्यक्ष महंत द्वारा दिलवाई गई इस स्वीकृती पर विधानसभा अध्यक्ष के जिला प्रतिनिधि ठाकुर गुलजार सिंह, मंडी अध्यक्ष श्रीमती रत्ना गुलजार सिंह, कृषि उपज मंडी सक्ति के अध्यक्ष रूप नारायण साहू, मंडी उपाध्यक्ष श्रीमती अभिलाषा अमृत सोनहर एवं मंडी के सभी सदस्य गण- रेशम लाल पटेल,साधेश्वर गबेल, जागेश्वर सिंह राज, धनेश्वर जायसवाल, व्यापारी प्रतिनिधि तथा कृषि उपज मंडी समिति के विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाड़ीन ने भी विधानसभा अध्यक्ष महंत का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि महंत जी क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर दृण संकल्पित होकर कार्य कर रहे हैं एवं शक्ति विधानसभा क्षेत्र में चारों ओर तेजी से विकास हो रहा है
आने वाले दिनों में कृषि उपज मंडी विपणन बोर्ड के माध्यम से जो नए निर्माण कार्य होंगे उनमें प्रमुख रूप से जॉजगीर चांपा वि.ख. बम्हनीडीह अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहगांव में घोघरा से सबरियाडेरा की ओर 800 मी. सी.सी. रोड निर्माण कार्य,जिला सक्ती वि.ख. सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत ग्राम पंचायत जोंगरा में चैतराम पटेल घर से नवरतन घर होते हुये मसनिया रोड की और 650 मी. सी.सी. रोड निर्माण कार्य । जिला सक्ती वि.ख. सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत-किरारी में गुरेराडीह से गस्तीडीह की ओर 900 मी. सी.सी. रोड निर्माण कार्य,जिला सक्ती वि.ख. सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंघनसरा में सिंघनसरा से सरायपाली की और 900 मी. सी.सी. रोड निर्माण कार्य,जिला सक्ती वि.ख. सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत सकरेली व में आमादहरा सकरेली ब.केसला मुख्यमार्ग से बरपेल्हाडीह की ओर 1500 मी. सी.सी. रोड़ निर्माण कार्य,जिला जॉजगीर चांपा वि.ख. बम्हनीडीह अंतर्गत नगर पंचायत सारागांव में किसान,सामुदायिक भवन निर्माण कार्य (बी.डी.एम. महंत वार्ड नं. 11, तिवारी बाड़ा के पास ), जिला सक्ती वि.ख. सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरी में किसान सामुदायिक भवन निर्माण,जिला सक्ती वि.ख. सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत जेठा में किसान सामुदायिक भवन जिला सक्ती वि.ख. सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत पोरथा में किसान सामुदायिक भवन निर्माण निर्माण,जिला सक्ती वि.ख. सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत टेमर में किसान सामुदायिक भवन निर्माण। जिला जॉजगीर चांपा वि.ख. बलौदा अंतर्गत ग्राम पंचायत सवनी में किसान सामुदायिक भवन निर्माण कार्य,जिला सक्ती वि.ख. सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत सकरेली अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला भवन निर्माण कार्य,जिला सक्ती वि.ख. सक्ती अंतर्गत नगर पंचायत सारागांव अंतर्गत स्व. जानकी देवी महंत,शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन निर्माण। जिला सक्ती वि.ख. सक्ती अंतर्गत नगर पंचायत सारागांव अंतर्गत स्व. बिसाहू दास महंत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन निर्माण कार्य है
विधायक प्रतिनिधि अमित राठौर ने बताया कि इसके अलावा मंडी समिति सक्ती के मूल मंडी प्रांगण में नवीन कार्यालय भवन एवं कार गैरेज निर्माण,मंडी समिति सक्ती में मेन गेट से मूल मंडी प्रांगण तक एवं आंतरिक सड़क गोदाम तक सी.सी. रोड़ निर्माण,मंडी समिति सक्ती के उपमंडी प्रांगण बाराद्वार में आतंरिक सी.सी. रोड़ निर्माण भी होंगा


