विशाल हिंदू सम्मेलन- संघ के गौरवशाली 100 वर्ष पूर्ण होने पर शक्ति में हुआ हिंदू सम्मेलन का आयोजन, मुख्य वक्ता लक्ष्मी नारायण सोनी ने कहा- सामाजिक समरसता को स्थापित करना ही संघ स्थापना के पंच परिवर्तन का संकल्प, सैकड़ो की संख्या में हिंदू समाज के लोग रहे मौजूद




विशाल हिंदू सम्मेलन- संघ के गौरवशाली 100 वर्ष पूर्ण होने पर शक्ति में हुआ हिंदू सम्मेलन का आयोजन, मुख्य वक्ता लक्ष्मी नारायण सोनी ने कहा- सामाजिक समरसता को स्थापित करना ही संघ स्थापना के पंच परिवर्तन का संकल्प
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे भारत देश में शताब्दी वर्ष के रूप में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, इसी श्रृंखला में शक्ति शहर के नारायण सागर तालाब उद्यान में 14 दिसंबर को विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में अतिथि वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कोरबा के विभाग सह कार्यवाह एवं कुष्ठ निवारक संघ चाम्पा की संचालन समिति के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण सोनी, प्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य राजेंद्र शर्मा एवं ब्रह्म कुमारी संस्था शक्ति की संचालिका तुलसी बहन प्रमुख रूप से उपस्थित थे, सम्मेलन का शुभारंभ वीणा वादिनी मां सरस्वती एवं भारत माता के तेल चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वललन कर हुआ,तत्पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता लक्ष्मी नारायण सोनी ने विस्तार पूर्वक संघ स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने की गौरवशाली यात्रा पर विस्तार पूर्वक अपनी जानकारी देते हुए पंच परिवर्तन के रूप में स्व-आधारित जीवन, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य बोध और शिष्टाचार तथा पर्यावरण संरक्षण पर विस्तार पूर्वक बिंदुवार जानकारी दी तथा श्री सोनी ने इस अवसर पर कहा कि आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की संघ यात्रा ने संगठन एवं सेवा के 100 वर्ष पूर्ण किए हैं,जो हम सभी के लिए एक गौरवशाली अवसर है, तथा आज संघ की स्थापना जिन उद्देश्यों के लिए की गई थी आज उस कार्य में स्वयंसेवक अपना परिश्रम लगाकर उसे गति दे रहे हैं, श्री सोनी ने इस अवसर पर हिंदुओं को भी आवाहन करते हुए कहा कि आज हिंदुओं को जगाने के लिए हम सभी को लगातार कार्य करना होगा एवं हिंदू समाज विशालकाय समाज है, तथा हम सबको गर्व होना चाहिए कि हम हिंदू हैं, श्री सोनी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के गौरवशाली यह 100 वर्ष महायज्ञ अविरत रूप से चल रहा है, संपूर्ण समाज को संगठित कर देश के सामने आने वाली सभी समस्याओं और चुनौतियों का समाधान करना समाज में स्थाई परिवर्तन लाने हेतु समाज की व्यवस्थाओं का युग अनुकूल निर्माण करना यह संघ कार्य का आगामी चरण है, किंतु हमारा देश विशाल देश है, एवं कोई एक संगठन इसमें स्थाई परिवर्तन नहीं ला सकता, इसके लिए हम सभी को आपसी मतभेद बुलाकर एक साथ आकर काम करना होगा इसके लिए सज्जन शक्ति की सक्रियता और सहयोग आवश्यक है, तथा अपनी पवित्र मातृभूमि को पुनः विश्व गुरु के रूप बनाने हेतु आज पुरुषार्थ करने का समय है
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुप्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य राजेंद्र जी महाराज टेमर वाले ने विस्तार पूर्वक उपस्थित बंधुओ का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की यह अविरल यात्रा एक गौरवशाली यात्रा है, जिसने अपने स्थापना के 100 वर्षों में ऐसे कार्य किए हैं, एवं लोगों में राष्ट्रभक्ति को जगाने के लिए सदैव काम किया है,आज संघ की शाखाएं जहां ग्रामीण क्षेत्रों तक लोगों में देश प्रेम की भावना जगाने एवं मातृभूमि की रक्षा के लिए काम कर रही है, वहीं आचार्य राजेंद्र जी महाराज ने विगत वर्षों में संघ प्रमुख डॉ मोहन भागवत के साथ हुई अपने मुलाकात के गौरवशाली क्षणों का भी वर्णन करते हुए विस्तार पूर्वक मार्गदर्शन दिया, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रजापति ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की तुलसी बहन ने कहा कि आज संघ की स्थापना का यह गौरवशाली शताब्दी वर्ष हम सबके लिए एक प्रेरणा लेने वाला एवं स्वयंसेवकों द्वारा किए जाने वाले कार्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने वाला है, तथा सनातन धर्म की रक्षा के लिए संघ ने जो कार्य किया है वह एक अद्भुत कार्य है, तथा आप हम सब आगे आकर इस यात्रा को गति प्रदान करें
कार्यक्रम के दौरान हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के जिला संयोजक गोविंद देवांगन, जिला सहसंयोजक संजय कश्यप एवं श्रीमती रीता पटेल द्वारा आगंतुक वक्ताओं का शाल, श्रीफल, गमछा एवं पुष्पाहार के माध्यम से स्वागत किया गया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के सभी सदस्य जुटे रहे एवं इस कार्यक्रम में शक्ति के पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू, पूर्व मंत्री मेधाराम साहू,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विद्या सिदार, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल, श्रीमती अनीता सिंह, संजय अग्रवाल, रामनरेश यादव, रंजन सिन्हा, रामावतार साहू, बजरंग लाल अग्रवाल, डमरूधर देवांगन, ओमप्रकाश राठौर,सुदामा चंद्रा, मनोज सोनी, लक्ष्मी सोनी, सत्येंद्र नाथ सोनी, श्रीमती विद्या लखन देवांगन, रमेश चंद्र अग्रवाल, रामनारायण गौतम,आदित्य अग्रवाल राजा,गजेंद्र यादव पिंटू, सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विभिन्न हिंदू संगठनों के सदस्य, नगर पालिका शक्ति के भाजपा समर्थित पार्षद, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा पत्रकार साथी मौजूद रहे, कार्यक्रम के पश्चात आभार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर शक्ति के संघ चालक कुशलाल वर्मा ने आगंतुक अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी से आवाहन किया कि आज इस कार्यक्रम के माध्यम से हम सभी सनातन धर्म की रक्षा के लिए अपना योगदान दें एवं कार्यक्रम के पश्चात आयोजन समिति द्वारा दोपहर भोजन भंडारा प्रसाद की भी व्यवस्था की गई जिसमें सैकड़ो की संख्या में उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया






