*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्तीसामाजिक

11 सितंबर को पूरे देश भर में होगा भारत माता अभिनंदन समारोह,भारत माता अभिनंदन संगठन के मार्गदर्शन में होगा कार्यक्रम, कार्यक्रम के जनक एवं संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.पुरुषोत्तम दास मित्तल ने दी जानकारी, हरियाणा के राज्यपाल से भी मुलाकात कर बताया आयोजन के संबंध में, गुजरात के महामहिम राज्यपाल ने भी संस्था के कार्यों की करी प्रशंसा

11 सितंबर को पूरे देश भर में होगा भारत माता अभिनंदन समारोह,भारत माता अभिनंदन संगठन के मार्गदर्शन में होगा कार्यक्रम, कार्यक्रम के जनक एवं संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.पुरुषोत्तम दास मित्तल ने दी जानकारी, हरियाणा के राज्यपाल से भी मुलाकात कर बताया आयोजन के संबंध में, गुजरात के महामहिम राज्यपाल ने भी संस्था के कार्यों की करी प्रशंसा kshititech
11 सितंबर को आयोजित भारत माता अभिनंदन समारोह
11 सितंबर को पूरे देश भर में होगा भारत माता अभिनंदन समारोह,भारत माता अभिनंदन संगठन के मार्गदर्शन में होगा कार्यक्रम, कार्यक्रम के जनक एवं संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.पुरुषोत्तम दास मित्तल ने दी जानकारी, हरियाणा के राज्यपाल से भी मुलाकात कर बताया आयोजन के संबंध में, गुजरात के महामहिम राज्यपाल ने भी संस्था के कार्यों की करी प्रशंसा kshititech
गुजरात के महामहिम राज्यपाल द्वारा संस्था को प्रेषित शुभकामना संदेश

11 सितंबर को पूरे देश भर में होगा भारत माता अभिनंदन समारोह,भारत माता अभिनंदन संगठन के मार्गदर्शन में होगा आयोजन, संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम दास मित्तल ने दी जानकारी, हरियाणा के राज्यपाल से भी मुलाकात कर बताया आयोजन के संबंध में

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- हरियाणा प्रदेश में स्थापित भारत माता संगठन द्वारा विगत अनेकों वर्षों से निरंतर प्रत्येक साल 11 सितंबर को भारत माता अभिनंदन समारोह का आयोजन संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम दास मित्तल के कुशल नेतृत्व मैं किया जा रहा है इस वर्ष भी यह आयोजन भव्यता के साथ किया जाएगा, इसके लिए संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम दास मित्तल ने विगत दिनों हरियाणा के राज्यपाल से मिलकर पूरे कार्यक्रम की जानकारी दी, जिस पर राज्यपाल जी ने भी भारत माता अभिनंदन समारोह की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज पूरे देश भर में राष्ट्रभक्ति की भावना से प्रारंभ किया गया यह कार्यक्रम एक अनुकरणीय पहल है, तथा इसे निरंतर सभी स्थानों पर किया जाना चाहिए, वहीं भारत माता संगठन द्वारा किए जा रहे इस कार्यक्रम को लेकर गुजरात के महामहिम राज्यपाल ने भी अपना एक शुभकामना संदेश संबंधित संस्था को प्रेषित किया है,भारत माता अभिनन्दन संगठन (रजि.) जिसका केन्द्रिय कार्यालय : राजधानी हाऊस, नजदीक गौशाला मार्केट, भिवानी (हरियाणा) में स्थित है,तथा संस्था की विस्तृत जानकारी मो. 9215545780 E-mail: bharatmatadivas@gmail.com follow us on से प्राप्त की जा सकती है

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम दास मित्तल के मार्गदर्शन में सभी स्कूलों के संस्था प्रमुखों को पत्र प्रेषित कर आग्रह किया गया है कि हर ‘माँ’ भारत माता समान, ’11 सितम्बर’ को करेंगे गुणगान, 8वें भारत माता अभिनन्दन दिवस मनाने बारे विद्यार्थियों को आशीर्वाद रूपी आदेश देने हेतु वर्ष 2018 से देश में 11 सितम्बर के दिन को भारत माता अभिनन्दन दिवस के रूप में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। गूगल सर्च करने पर संपूर्ण जानकारियां हमें मिल जाती हैं,11 सितंबर 1893 को स्वामी विवेकानन्द जी ने कहा था कि ‘भारत देश की हर ‘माँ’ राजमाता है,जब स्वामी जी ने विश्व के लोगों को भारत की सभ्यता एवं संस्कृति से अवगत कराया था तो पूरे संसार के लोगों ने भारत देश की, भारत माता की जय जयकार की थी। हमारे देश में भारत माता का सर्वोच्च स्थान है।हम आप से निवेदन करते हैं कि आप भारत माता अभिनन्दन दिवस मनाऐं एवं स्कूल के सभी विद्यार्थियों को आशीर्वाद रूपी आदेश देवें कि 11 सितम्बर के दिन निम्न प्रकार से भारत माता अभिनन्दन दिवस मनाकर स्कूल में आये,सभी विद्यार्थी 11 सितम्बर भारत माता अभिनन्दन दिवस के दिन अपनी ‘माँ’ को सम्मान पूर्वक चेयर पर बैठाऐं, रोली-चावल से तिलक करें और फिर तिरंगा पटका पहनाकर भारत माता के रूप में ‘माँ’ के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद ग्रहण करें, उपरोक्त पत्र संस्था के संजय कुमार ऑफिस इंचार्ज भारत माता अभिनन्दन संगठन मो. 9215545680 एवम डॉ. पुरुषोत्तम दास मित्तल (राजधानी कॉपी वाले) संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जनक: भारत माता अभिनन्दन दिवस मो. 9215545780 यह निवेदन भी किया गया है कि कृपया निःशुल्क संगठन से जुड़ें इस लैटर को देश की शिक्षण संस्थाओं तक पहुँचाने में सहयोग करें

भारत माता संगठन द्वारा किए जा रहे इस पूरे आयोजन को लेकर गुजरात प्रदेश के महामहिम राज्यपाल ने भी संस्था को एक शुभकामना पत्र प्रेषित करते हुए कहा है कि यह कार्य अत्यंत प्रशंशनीय है, एवं इसके लिए व्यापक रूप से लोगों को आग्रह कर इस आयोजन में अपनी भागीदारी करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए

Back to top button