

30 मार्च को नैला जांजगीर में 24 वे तीर्थंकर प्रभु श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी जी का मनाया जाएगा जन्म कल्याण महोत्सव. समाज के सुशील जैन ने दी जानकारी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर नैला में 24 वे तीर्थंकर प्रभु श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी का 2625 वा जन्म कल्याण महोत्सव 30 मार्च 2026 को मनाया जायेगा। उपरोक्त जानकारी देते हुए जैन समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी सुशील जैन ने बताया कि 30 मार्च को प्रातः 7:30 बजे सभी जैन धर्मांलंबियों की उपस्थिति में मूल नायक भगवान महावीर स्वामी को चांदी की पालकी में विराजमान कर नैला जैन मंदिर से स्टेशन चौक, मेंन रोड ,अग्रसेन मार्ग होते हुए नेताजी सुभाष चौक जांजगीर तक शोभायात्रा जाएगी।शोभायात्रा बैंड बाजे एवं भजन गायन के साथ निकाली जाएगी। पालकी नगर भ्रमण पश्चात वापस मंदिर जी पहुंचने पश्चात भगवान महावीर स्वामी जी का महामस्तीकाभिषेक शांति धारा आरती पूजन कर श्री जी की प्रतिमा को वेदी में विराजमान किया जाएगा।दोपहर में सामूहिक वात्सल्य भोज,नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण, बुजुर्गों का सम्मान प्रवचन हाल में किया जाएगा रात्रि में भगवान महावीर स्वामी जी की भक्ति मय आरती नमोकार चालीसा पश्चात भक्ति एवं भजन का आयोजन किया गया है जन्म कल्याणक महोत्सव में नैला जांजगीर, चांपा, बमनीडीह शक्ति से सभी जैन परिवार पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त करेंगे उपरोक्त जानकारी मीडिया प्रभारी प्रेरित जैन एवं जैन समाज के सचिव अमित अजमेरा रवि अजमेरा, विकास पांड्या हर्ष पाटनी के द्वारा दी गई । नवयुवक मंडल अध्यक्ष धीरज अजमेरा, के मार्ग दर्शन में सौरभ लुहाड़िया, संजय लुहाड़िया, विदित, मोंटी, स्पर्श, गोलू लुहाड़िया, ऋषभ जैन, आदर्श जैन, सौरभ, निशांत जैन, रविन्द्र जैन विराज जैन, सुशांत जैन अजय, संजय, एवं जैन महिला मंडल के सभी सदस्यों के द्वारा भगवान महावीर स्वामी जी के 2625 जन्म कल्याणक महोत्सव को गरिमामय संपन्न कराने प्रयास रत है। जैन समाज नैला के द्वारा प्रभावना हेतु सेव बूंदी वितरण एवं गौ सेवा में गौशाला में चारा गुड़ खिलाने महिला मंडल के साथ संपन्न कराया जाएगा।



