22 जुलाई को कांग्रेस पार्टी ने किया शक्ति के नेशनल हाईवे में चक्का जाम, बारिश के बावजूद सरकार के विरोध में डटे रहे कांग्रेसी, चक्का जाम स्थल पर तैनात रहे पुलिस उच्चाधिकारी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल ने किया सभी कांग्रेस जनों का सफल आयोजन हेतु आभार

22 जुलाई को कांग्रेस पार्टी ने किया शक्ति के नेशनल हाईवे में चक्का जाम, बारिश के बावजूद सरकार के विरोध में डटे रहे कांग्रेसी, चक्का जाम स्थल पर तैनात रहे पुलिस उच्चाधिकारी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल ने किया सभी कांग्रेस जनों का सफल आयोजन हेतु आभार kshititech
22 जुलाई को जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति द्वारा आयोजित राष्ट्रीय राजमार्ग चक्का जाम कार्यक्रम
22 जुलाई को कांग्रेस पार्टी ने किया शक्ति के नेशनल हाईवे में चक्का जाम, बारिश के बावजूद सरकार के विरोध में डटे रहे कांग्रेसी, चक्का जाम स्थल पर तैनात रहे पुलिस उच्चाधिकारी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल ने किया सभी कांग्रेस जनों का सफल आयोजन हेतु आभार kshititech
22 जुलाई को जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति द्वारा आयोजित राष्ट्रीय राजमार्ग चक्का जाम कार्यक्रम

22 जुलाई को कांग्रेस पार्टी ने किया शक्ति के नेशनल हाईवे में चक्का जाम, बारिश के बावजूद सरकार के विरोध में डटे रहे कांग्रेसी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 22 जुलाई को जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति ने शक्ति से लगे नेशनल हाईवे मनप्रीत ढाबा डोंगिया में चक्का जाम किया,इस दौरान जहां भारी बारिश के बावजूद कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता चक्का जाम स्थल पर डटे रहे तो वहीं स्कूल वाहन, एबुलेंस को रास्ता दिया गया,भीगते पानी मे डटे रहे कॉग्रेसी,पुलिस बल की तगडी व्यवस्था रही,छत्तीसगढ़ प्रदेश कॉग्रेस के निर्देश पर पूरे छत्तीसगढ़ में कॉग्रेसजनो ने आर्थिक नाकेबंदी के तहत जिला कॉग्रेस कमेटी सकती में राष्ट्रीय राज मार्ग सुवाडेरा एव डोंगिया के बीच काग्रेसियों ने चक्काजाम किया इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार को अडाणी द्वारा संचालन किया जा रहा पूर्व मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने तमनार में काटे जा रहे जंगलों को लेकर सदन से लेकर सड़क की लड़ाई लड़ रहे जिसके कारण उनके पुत्र को ईडी द्वारा झूठे मामले में गिरफ्तार किया गया है छत्तीसगढ़ में भ्र्ष्टाचार चरम सीमा पर है किसानों को समय पर खाद नहीं मिल रहा है जिले में बिजली व्यवस्था का बुरा हाल है जिले में निर्माण कार्य का घटिया स्तर हैं गाँव मे जो काम सरपंच का हैं उसे निजी हाथों में कराया जा रहा है श्री साहू ने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कॉग्रेसी न झुकेंगे और न डरेंगें 2028 में फिर से प्रदेश में कॉग्रेस की सरकार बनाकर प्रदेश की जनता को राहत देने का काम करेंगे तब तक हम सबको न रुकना हैं और न ही झुकना हैं,चक्काजाम में जिले भर से कॉग्रेस जनो ने उत्साह पूर्वक भाग लिया भीगते पानी मे भी सड़क पर डटे रहे दो बजे के बाद ही सड़क से हटे,आंदोलन के दौरान स्कूल बसों एवँ एम्बुलेंस को बकायदा रास्ता दिया गया पुलिस ने तगड़ी व्यवस्था की थी एवँ सभी बड़े वाहनों को को सकती सीमा एव बाराद्वार सिमा से पहले रोक दिया गया इसलिए कोई अप्रिय घटना नहीं हुई,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव सहित आला पुलिस अधिकारी वहाँ पर कार्यक्रम के अंतिम समय तक डटे रहे कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कॉग्रेस युवा कॉग्रेस एन एस यू आई किसान कॉग्रेस कॉग्रेस सेवादल सभी ब्लाक अध्यक्ष गण सरपँच जनपद सदस्य कोजिला कॉग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोक चन्द जायसवाल ने सभी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading