शादी समारोह के लिए अब आसानी से मिलेंगे आपको कमर्शियल गैस सिलेंडर



शादी समारोह के लिए अब आसानी से मिलेंगे आपको कमर्शियल गैस सिलेंडर
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -पश्चिम एशिया में युद्ध की स्थिति के कारण कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की सप्लाई पर लगाई गई रोक अब हटा ली गई है। शादी समारोहों और दूसरे आयोजनों के लिए एलपीजी कमर्शियल सिलिंडर के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा।उत्तर प्रदेश आदर्श टेंट, कैटरिंग एवं डेकोरेशन व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल को प्रशासन ने बुधवार को आश्वासन दिया है कि शादी कार्ड या बुकिंग आर्डर दिखाने पर जरूरत के अनुसार सिलिंडर जारी किए जाएंगे।
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में अपर जिलाधिकारी खाद्य ज्योति गौतम से मिला। इस दौरान कैटरिंग क्षेत्र के व्यापारियों ने अपर जिला अधिकारी को अवगत कराते हुए कहा 15 अप्रैल से वैवाहिक समारोह की सहालग शुरू हो रही है। ऐसे में कैटरिंग क्षेत्र के व्यापारियों के सामने कमर्शियल गैस सिलिंडर की व्यवस्था बहुत बड़ी मुसीबत है।कैटरिंग क्षेत्र के व्यापारियों को वैवाहिक समारोह के अवसर पर कमर्शियल गैस सिलेंडर की सुगमता से आपूर्ति अति आवश्यक है क्योंकि इससे व्यापार के साथ-साथ आम जनमानस की प्रतिष्ठा भी जुड़ी रहती है। अपर जिलाधिकारी ने व्यापारियों से कहा शादी कार्ड एवं आर्डर बुकिंग के प्रपत्र के साथ जिला आपूर्ति कार्यालय अथवा अपर जिलाधिकारी खाद्य एवं आपूर्ति के कार्यालय पर कैटरर्स अथवा जिनके घर में वैवाहिक कार्यक्रम है के पत्र देकर कमर्शियल गैस सिलेंडर की मांग प्रस्तुत की जा सकती है।मांग के अनुसार संबंधित गैस एजेंसी को उनकी मांग भेज कर कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया वैवाहिक समारोह में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने पाएगी उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के साथ प्रतिनिधि मंडल में उत्तर प्रदेश आदर्श टेंट, कैटरिंग एवं डेकोरेशन व्यापार मंडल के चेयरमैन राघवेंद्र चौधरी, अध्यक्ष संतोष गुप्ता, लखनऊ के उपाध्यक्ष मोहम्मद रिजवान, आयुष पांडे और संजीव सिंह शामिल थे

