एलपीजी गैस भी अब मिलेगी आपको एटीएम से। खाली लेकर आओ. भर कर ले जाओ. 22 मार्च को हो गई शुरुआत। 2 से 3 मिनट के अंदर आपको प्राप्त हो जाएगा सिलेंडर

एलपीजी गैस भी अब मिलेगी आपको एटीएम से। खाली लेकर आओ. भर कर ले जाओ. 22 मार्च को हो गई शुरुआत। 2 से 3 मिनट के अंदर आपको प्राप्त हो जाएगा सिलेंडर
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -भारत देश जहां डिजिटल क्रांति की ओर तेजी से बढ़ रहा है। तो वहीं आम जनता को अब एलपीजी गैस सिलेंडरों के लिए भी कतार लगने की जरूरत नहीं है। 22 मार्च को गुरुग्राम में सोहना इलाके के सेक्टर 33 में सेंट्रल पार्क फ्लावर वैली में LPG की यह स्मार्ट वेंडिंग मशीन भारत पेट्रोलियम (BPCL) द्वारा एक पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लगाई गई है. इसके जरिए आप सिर्फ 2-3 मिनट के अंदर गैस सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं. ऐसे में अब डिलीवरी का इंतजार करना भूल जाइए, जो समय पर आ भी सकती है और नहीं भी. यह मशीन आपको बिना किसी फोन कॉल, बुकिंग स्लॉट और डिलीवरी विंडो के भरा हुआ सिलेंडर लेकर जाने का मौका दे रही है.