जोमैटो के माध्यम से मंगाए गए ऑनलाइन वेज पास्ता में निकले नॉनवेज के टुकड़े

जोमैटो के माध्यम से मंगाए गए ऑनलाइन वेज पास्ता में निकले नॉनवेज के टुकड़े kshititech

जोमैटो के माध्यम से मंगाए गए ऑनलाइन वेज पास्ता में निकले नॉनवेज के टुकड़े

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -गुजरात के जामनगर में ऑनलाइन फूड ऑर्डर को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक ग्राहक ने आरोप लगाया है कि ऑनलाइन मंगाए गए वेज पास्ता में कथित तौर पर नॉनवेज के टुकड़े मिले. घटना के बाद ग्राहक ने कड़ी आपत्ति जताते हुए जामनगर महानगरपालिका के फूड विभाग में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है.जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता परेश चुडासमा ने Zomato के माध्यम से दिगजाम सर्कल स्थित एक होटल से वेज पास्ता का ऑर्डर किया था. उनका कहना है कि भोजन करते समय उन्हें पास्ता के भीतर कथित तौर पर नॉनवेज जैसे टुकड़े दिखाई दिए. इसके बाद उन्होंने तुरंत इस पर आपत्ति दर्ज कराई.ग्राहक का आरोप है कि जिस भोजन को वेज बताकर भेजा गया, उसमें कथित तौर पर नॉनवेज सामग्री का होना गंभीर लापरवाही है. उनका कहना है कि इस तरह की घटनाएं ग्राहकों के भरोसे को भी प्रभावित करती हैं.

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading