कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन द्वारा रात्रि कालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन.डीबी वेंचर्स कप प्रतियोगिता में कैशलेश चिकित्सा सेवा कल्याण संघ ने मारी बाजी. सांसद-विधायक सहित दिग्गज हस्तियां रही मौजूद. फेडरेशन के जिला उपाध्यक्ष डॉ रविंद्र द्विवेदी ने दी जानकारी. 32 संगठनों ने करी सहभागिता





कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन द्वारा रात्रि कालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन.डीबी वेंचर्स कप प्रतियोगिता में कैशलेश चिकित्सा सेवा कल्याण संघ ने मारी बाजी. सांसद-विधायक सहित दिग्गज हस्तियां रही मौजूद
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -जाज्वल्य देव की पावन धरा पर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा प्रथम प्रीमियर लीग क्रिकेट का ऐतिहासिक आयोजन।32 संगठनों ने डीबी वेंचर्स कप रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर रचा इतिहास।छत्तीसगढ़ कर्मचारी/अधिकारी फेडरेशन, जिला जांजगीर-चांपा के तत्वावधान में आयोजित डीबी वेंचर्स कप रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता “कर्मचारी/अधिकारी प्रीमियर लीग 2026” का भव्य समापन समारोह माननीय सांसद कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में दिनांक 10 अप्रैल 2026 को हाई स्कूल मैदान, जांजगीर में अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।समारोह की अध्यक्षता माननीय श्री कमल वर्मा जी (प्रांतीय संयोजक, कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन) द्वारा की गई। समापन समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री व्यास कश्यप जी (विधायक), जांजगीर-चांपा, बी.पी. शर्मा (प्रांताध्यक्ष, कर्मचारी कांग्रेस एवं प्रमुख सलाहकार कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन), श्री रोहित तिवारी (प्रांताध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ), श्री चन्द्रशेखर तिवारी (प्रांताध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ), श्री रंजीत सिंह (प्रदेशाध्यक्ष, वाहन चालक संघ), श्री अरुण तिवारी (पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, कर्मचारी संघ) एवं श्री रविन्द्र राठौर (प्रदेशाध्यक्ष, सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
*कार्यक्रम के प्रारंभ में “अतिथि देवो भव” के भाव से मुख्य अतिथि सांसद माननीय कमलेश जांगड़े जी, कार्यक्रम अध्यक्ष आदरणीय श्री कमल वर्मा जी एवं विशिष्ट अतिथि माननीय विधायक व्यास कश्यप जी का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक विश्वनाथ सिंह परिहार, जिला महासचिव अर्जुनसिंह क्षत्रीय, जिला सह-संयोजक डॉ. व्ही.के. पैगवार, धर्मेन्द्र यादव, विकास सिंह एवं डॉ. रविन्द्र द्विवेदी द्वारा कौशेय वस्त्र, गुलदस्ता एवं पुष्पहार से किया गया।साथ ही मंचस्थ समस्त विभूतियों का स्वागत एवं अभिनंदन फेडरेशन के सभी जिलाध्यक्षों धर्मेन्द्र यादव,फिरत किरण, शत्रुघ्न राठौर, यू.एस. राठिया, हरीश गोपाल, राधेश्याम कंवर, भुनेश्वर देवांगन, विशाल वैभव, राज जायसवाल, बलराम रोहिदास, बृजपाल कुम्हार, नीलसागर यादव, टीकम थवाईत, टी.के. टंडन, शरद राठौर, रामूलाल भैना, ज्ञानेश बरेठ, प्रवीण राठौर, रामरतन बरेठ, जगन्नाथ श्रीवास, परमेश्वर बनर्जी, ओमप्रकाश राठौर, संजय राठौर, जितेन्द्र राठौर, आशीष राज पाटले, बुद्धेश्वर लहरे, रूपेश पाठक, बलिराम देवांगन, मोहन यादव, पुष्पराज सिंह, सूर्यपाल सिंह एवं रामशरण सिंह द्वारा किया गया।समापन समारोह कार्यक्रम में सभी मंचस्थ विभूतियों के लिए स्वागत उद्बोधन फेडरेशन के महासचिव श्री अर्जुनसिंह क्षत्रीय जी द्वारा प्रस्तुत किया गया। उन्होंने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, पत्रकारों एवं दर्शकों का आत्मीय स्वागत करते हुए कहा कि यह आयोजन डीबी वेंचर्स के सहयोग से, माननीय जिला कलेक्टर जन्मेजय महोबे जी एवं माननीय पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय जी के संरक्षण में, सभी संगठनों के जिलाध्यक्षों के सहयोग से कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा प्रथम बार जाज्वल्य देव की पावन धरा पर आयोजित किया गया। यह केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि कर्मचारी एवं अधिकारियों के मध्य समन्वय, सौहार्द और टीम भावना को सुदृढ़ करने का सशक्त एवं सफल माध्यम साबित हुआ है।समापन समारोह में उद्बोधन अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय कमलेश जांगड़े जी ने कर्मचारी अधिकारी प्रीमियर लीग की सराहना करते हुए कहा कि कर्मचारी एवं अधिकारियों के लिए खेल गतिविधियों का नियमित आयोजन आवश्यक है। इससे उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ कार्य के दबाव से भी राहत मिलती है। उन्होंने कहा कि उन्हें खेलों से विशेष लगाव है और ‘गाँव चलो अभियान’ के दौरान बच्चों के साथ खेलकर उन्हें काफी सुकून मिलता है। उन्होंने जिला मुख्यालय में खेल सुविधाएँ बढ़ाने हेतु शासन स्तर पर प्रयास करने एवं निजी मद से सहयोग देने का आश्वासन भी दिया
समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक परम आदरणीय श्री कमल वर्मा जी ने कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जांजगीर-चांपा द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य कर्मचारियों एवं अधिकारियों के मानसिक तनाव को कम करना है। इस प्रकार के आयोजन संगठन की मजबूती एवं आपसी समन्वय के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में प्रदेश के 33 जिलों एवं नया रायपुर सहित कुल 34 जिलों में इस तरह के आयोजन किए जाएंगे।उद्बोधन अवसर पर विधायक श्री व्यास कश्यप जी ने जाज्वल्यदेव की पावन धरा जांजगीर चांपा के जिला मुख्यालय में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा सफलता पूर्वक आयोजित प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता की बधाई देते हुए कहा कि 1983 में भारत की वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेट की लोकप्रियता लगातार बढ़ी है। आज आईपीएल जैसे बड़े आयोजनों के बीच जिला मुख्यालय जांजगीर-चांपा में कर्मचारी अधिकारी लीग का सफल आयोजन होना गौरव की बात है। आयोजन की सराहना करते हुए डीबी वेंचर्स के डायरेक्टर धीरेन्द्र बाजपेयी जी के सहयोग एवं योगदान की प्रशंसा की तथा जिले में खेल सुविधाओं के विकास हेतु सहयोग करने की बात कही।उद्बोधन कार्यक्रम के पश्चात मुख्य अतिथि, कार्यक्रम अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथियों के हाथों प्रथम पुरस्कार 51,000/- का चेक एवं ट्रॉफी विजेता टीम कैशलेश चिकित्सा सेवा कल्याण कर्मचारी संघ को, द्वितीय पुरस्कार 31,000/- उपविजेता टीम छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ को तथा तृतीय पुरस्कार 21,000/- छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ को प्रदान किया गया।इसके अतिरिक्त एक नई पहल के साथ श्री राजीव नयन शुक्ला द्वारा अपने स्वर्गीय पिता शशि शुक्ला (पूर्व सीएमओ) की स्मृति में 11,000/- नगद राशि एवं ट्रॉफी छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ को प्रदान की गई।इस अवसर पर बेस्ट बैट्समैन/बेस्ट बॉलर को रजनीश बुक डिपो, जांजगीर के सौजन्य से ट्रॉफी प्रदान की गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मेघनाथ को 3100/- रुपये बुद्धिमान सिंह के द्वारा एवं मोमेंटो बिष्णु यादव के सौजन्य से मुख्य अतिथि के हाथों प्रदान किया गया। समारोह में उद्घाटन एवं समापन कार्यक्रम का काव्यमय संचालन करने हेतु फेडरेशन के जिला उपाध्यक्ष डॉ. रविन्द्र द्विवेदी एवं विकास सिंह को भी ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।10 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में श्रेष्ठ अंपायरिंग के लिए अशोक साहू, भूपेश सिंह, अनिल राठौर को, स्कोरिंग के लिए पवन नामदेव एवं उत्कृष्ट कमेंट्री हेतु केशव साहू को, साथ ही ग्राउंड में आकर्षक लाइट व्यवस्था, टेंट व्यवस्था, जल व्यवस्था, सफाई व्यवस्था एवं आयोजन में सहयोग प्रदान करने वाले लोगों को भी मुख्य अतिथि के हाथों मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के अंत में जिला संयोजक विश्वनाथ सिंह परिहार द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि इस सफल आयोजन में मुख्य अतिथि सहित सभी मंचस्थ अभ्यागतों, कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के समस्त पदाधिकारियों एवं साथियों का विशेष योगदान रहा। सभी खिलाड़ियों, मीडिया पत्रकारों, संवाददाताओं एवं दर्शकों की सक्रिय भागीदारी से यह आयोजन अत्यंत सफल एवं यादगार बना। उन्होंने सभी अतिथियों, अधिकारियों, खिलाड़ियों एवं जनसमूह के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सभी को रात्रिभोज हेतु आमंत्रित किया।समापन समारोह के अंत में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के सभी पदाधिकारियों सहित उपस्थित सभी लोगों ने रात्रिभोज का आनंद लिया और आयोजन की मुक्त कंठ से सराहना की।




