शक्ति कलेक्ट्रेट से जुड़ी खबरें एक साथ आपके लिए– जन्माष्टमी पर शक्ति जिले में शुष्क दिवस घोषित, कलेक्टर-एसपी ने जिले के बॉर्डर में किया निरीक्षण,कलेक्टर ने लिया जनदर्शन, कलेक्टर नूपुर ने जिले में हाई स्पीड नेटवर्क संचालन के लिए दिए निर्देश, जिले में 10 एवं 11 सितंबर को होगा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का जिला स्तरीय आयोजन




जन्माष्टमी पर शक्ति जिले में शुष्क दिवस घोषित, कलेक्टर-एसपी ने जिले के बॉर्डर में किया निरीक्षण,कलेक्टर ने लिया जनदर्शन, कलेक्टर नूपुर ने जिले में हाई स्पीड नेटवर्क संचालन के लिए दिए निर्देश
सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति-सकती जिले की कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने जिले में हाई स्पीड नेटवर्क सुचारू रूप से संचालित करने के लिए बीएसएनएल सहित अन्य टेलीकॉम कंपनी के आधिकारीयो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। कलेक्टर द्वारा जिले के सभी चिन्हांकित पोलिंग बूथ सहित अन्य आवश्यक स्थानों पर बेहतर नेटवर्क एवम् निरंतर सर्विस प्रोवाइड कराए जाने के लिए व्यस्थाए सुनिश्चित करने कहा गया है। बैठक मे अपर कलेक्टर बीरेंद्र कुमार लकड़ा, बीएसएनएल से यशवंत देवांगन तथा अन्य टेलीकॉम से श्री कमल लोचन साहू एरिया इंचार्ज एवं अविनाश साहू नेटवर्क लीड उपस्थित थे
कलेक्टर और एसपी द्वारा जिले के बॉर्डर पर वाहनों का किया गया सघन जांच
सकती-आगामी विधानसभा आमचुनाव को दृष्टिगत रखते कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एम. आर.आहिरे द्वारा पुलिस विभाग के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना तथा चौकी प्रभारियों को पूरे जिले में नाकाबंदी पॉइंट लगाकर रात्रि में आने जाने वाली सभी गाड़ियों को चेक किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके तहत विगत दिवस रात 9 बजे जिला कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एम.आर.आहिरे द्वारा सक्ती एवं जांजगीर चांपा जिला के बार्डर, ग्राम रिसदा नेशनल हाईवे 49 में स्वयं उपस्थित होकर वाहनों की चेकिंग की गई एवं जिले के सभी थाना प्रभारी, यातायात प्रभारी को नाकाबंदी पॉइंट में संघन चेकिंग किए जाने कहा गया है,जिले में आमजनता के साथ पुलिस को अच्छा व्यवहार रखने तथा थाने में आने वाले आम जनता की शिकायतों को संवेदनशीलता से सुनकर त्वरित निराकरण हेतु सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। सभी थाना प्रभारी को अपने थाना क्षेत्र के समस्त मतदान केंद्रों का निरंतर भ्रमण करने के निर्देश दिए गए है। जिले से किसी भी प्रकार की कोई अवैध सामग्री का आवागमन ना कर सके इसके लिए सभी थाना प्रभारी तथा चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही असामाजिक तत्वों तथा अपराधियों पर निगरानी रखते हुवे किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। जिले के सभी थाना क्षेत्र में नाकाबंदी कर अवैध शराब, गांजा, जुआ सट्टा आदि गतिविधि पाए जाने पर अधिनियम अंतर्गत अधिक से अधिक जप्ती कर वैधानिक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए है। आर्म्स एक्ट के तहत अधिक से अधिक कार्यवाही करने के लिए भी निर्देश दिए गए है। निरीक्षण के दौरान पुलिस विभाग का अमला उपस्थित था
जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का 10 और 11 सितम्बर को होगा आयोजन
सक्ति-खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक 2023 का आयोजन किया जा रहा है। जिला खेल अधिकारी सक्ती हरी पटेल से प्राप्त जानकारी अनुसार छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक 2023 अंतर्गत जिले के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में राजीव युवा मितान क्लब स्तर, जोन स्तर तथा विकासखंड स्तर पर आयोजन के बाद जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन 10 और 11 सितम्बर 2023 को सुबह 8 बजे से जिला मुख्यालय शक्ति के कलेक्ट्रेट मैदान जेठा में आयोजित किया जाएगा। आयोजन अंतर्गत 10 सितम्बर को 100 मीटर दौड़, गेंड़ी दौड़, लंगड़ी दौड़, फुगड़ी, बिल्लस, भौंरा, लम्बीकूद, रस्सीकूद, कबड्डी, संखली एवं खो-खो खेल का आयोजन होगा। इसी तरह 12 सितम्बर को गिल्ली डंडा, कंचा (बांटी), कुश्ती, पिट्ठूल, रस्साकसी, खेल का आयोजन होगा। जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक 2023 के आयोजन के लिए विभिन्न अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कलेक्टर ने जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल के व्यवस्थित आयोजन के लिए सभी संबंधित विभागों को दायित्व सौपते हुवे कलेक्ट्रेट मैदान जेठा में व्यवस्थित आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए है। सभी प्रतिभागियों को निर्धारित तिथि को सुबह 8 बजे आयोजन स्थल पर उपस्थित होने कहा गया है
कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं,जनदर्शन में कुल 18 आवेदन प्राप्त हुए
सक्ति-कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने कलेक्टर कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से जिले के दूर दराज के गांवों से आये विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी। जनदर्शन में आज कुल 18 आवेदन प्राप्त हुए है,जनदर्शन में आज जैजैपुर तहसील के ग्राम सेंदरी के सूर्या महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष, सचिव एवं समूह की सभी महिलाओं ने जागृति स्व सहायता महिला समूह के नाम को काट कर अपना समूह का नाम जोड़ने के संबंध में आवेदन लेकर पहुंचे हुए थे। उन्होंने बताया कि सूर्या स्व सहायता महिला समूह के द्वारा ग्राम सेंदरी के गौठान में विगत 3 वर्षों से कम्पोस्ट खाद्य का निर्माण व अन्य कार्य किया जाता है लेकीन गौठान के अध्यक्ष द्वारा हमारा सूर्या स्व सहायता समूह का नाम पंजीकृत ना करके जागृति स्व सहायता महिला समूह का नाम जोड़ दिया गया है जिसे काट कर हमारा सूर्या स्व सहायता महिला समूह का नाम जोड़ा जावे इसी संबंध में आज हम समूह की महिलाएं जनदर्शन में पहुंचे। जिस पर कलेक्टर ने नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया,इसी प्रकार सक्ती तहसील के ग्राम नन्दौरखुर्द निवासी महेश राम श्रीवास ने भूमिहीन मजदूर न्याय योजना की राशि दिलाने के संबंध में पहुंचे हुए थे, नगर पालिका सक्ती के राजापारा वार्ड नं 03 के समस्त मोहल्लेवासी ने नाली निर्माण कराने के संबंध में आज जनदर्शन पहुंचे हुए थे, जैजैपुर तहसील के ग्राम दतौद निवासी जगबाई सतनामी ने प.ह.दतौद के द्वारा जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत कराने के संबंध में आवेदन लेकर पहुंचे, सक्ती तहसील के ग्राम सकरेली कला निवासी तिहारू राम यादव निगरानी समिति अध्यक्ष ने ग्राम सकरेली कला में मवेशियों को गौठान में रखने के सम्बंध में, जैजैपुर तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम नंदेली निवासी अमृत लाल यादव ने निर्माण कार्य पर रोक लगाने के संबन्ध में, मालखरौदा तहसील के ग्राम जमगहन निवासी हरिराम राम लहरे ने प्राकृतिक आपदा से होने वाले क्षति का मुआवजा राशि दिलाये जाने के संबंध में, चंद्रपूर तहसील के ग्राम चंदली निवासी कृष्णा निषाद ने रिकार्ड दुरस्त कराने के संबंध मे, बाराद्वार तहसील के रायपुरा निवासी कसरत राम पिता माखन लाल ने नियमित कराने के नाम पर ठगी के संबंध में प्रार्थी को उचित न्याय दिलाने सहित अन्य विभिन्न ग्रामीणों द्वारा राजस्व, आर्थिक सहायता, रोजगार प्रदाय, पेंशन भुगतान, मजदूरी भुगतान, मुआवजा, भूमि विवाद, राशन कार्ड, नामांतरण, बटवारा सहित अन्य आवेदन लेकर जनदर्शन में पहुंचे। जिस पर कलेक्टर ने संबंधित विभागो को सभी प्राप्त आवेदनों का जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि शासन के मंशानुरूप आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्टर द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन प्रत्येक बुधवार को आयोजित किया जा रहा है
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 07 सितम्बर को शुष्क दिवस घोषित
सक्ति-कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 07 सितम्बर 2023, गुरुवार को शुष्क दिवस घोषित किया है। उन्होंने आदेश जारी कर जिले में 07 सितम्बर 2023 को जिले के सभी प्रकार की मदिरा दुकाने अर्थात देशी मदिरा सी.एस. 2 (घघ), विदेशी मदिरा एफ. एल. 1 (घघ), देशी मदिरा सी.एस. 2 (घघ कम्पोजिट) को एक दिवस के लिए बंद रखने का आदेश दिया है। उक्त अवधि में मदिरा का संव्यवहार पूर्णतः प्रतिबंधित रखते हुए उक्त आदेश का कड़ाई से पालन कराये जाने का आदेश दिया गया है



