नव निर्वाचित उपाध्यक्ष अंशुल गोयल ने किया पदभार ग्रहण.नगर पंचायत शिवनंदनपुर के प्रथम उपाध्यक्ष बने अंशुल गोयल, समर्थकों में दिखा उत्साह. अंशुल ने कहा- शहर विकास के लिए मिलजुल करेंगे काम

नव निर्वाचित उपाध्यक्ष अंशुल गोयल ने किया पदभार ग्रहण.नगर पंचायत शिवनंदनपुर के प्रथम उपाध्यक्ष बने अंशुल गोयल, समर्थकों में दिखा उत्साह. अंशुल ने कहा- शहर विकास के लिए मिलजुल करेंगे काम kshititech
नगर पंचायत के नए उपाध्यक्ष अंशुल गोयल
नव निर्वाचित उपाध्यक्ष अंशुल गोयल ने किया पदभार ग्रहण.नगर पंचायत शिवनंदनपुर के प्रथम उपाध्यक्ष बने अंशुल गोयल, समर्थकों में दिखा उत्साह. अंशुल ने कहा- शहर विकास के लिए मिलजुल करेंगे काम kshititech
नगर पंचायत शिवनंदनपुर में आयोजित पदभार ग्रहण समारोह
नव निर्वाचित उपाध्यक्ष अंशुल गोयल ने किया पदभार ग्रहण.नगर पंचायत शिवनंदनपुर के प्रथम उपाध्यक्ष बने अंशुल गोयल, समर्थकों में दिखा उत्साह. अंशुल ने कहा- शहर विकास के लिए मिलजुल करेंगे काम kshititech
नगर पंचायत शिवनंदनपुर में आयोजित पदभार ग्रहण समारोह

नव निर्वाचित उपाध्यक्ष अंशुल गोयल ने किया पदभार ग्रहण.नगर पंचायत शिवनंदनपुर के प्रथम उपाध्यक्ष बने अंशुल गोयल, समर्थकों में दिखा उत्साह

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -नगर पंचायत शिवनंदनपुर के प्रथम निर्वाचित उपाध्यक्ष के रूप में कांग्रेस नेता अंशुल गोयल ने शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर विधिवत अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, पूर्व जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे। पदभार ग्रहण कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। विधि-विधान से पूजा संपन्न होने के बाद अंशुल गोयल ने उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।गौरतलब है कि नवगठित नगर पंचायत शिवनंदनपुर के चुनाव परिणाम के बाद अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी, जबकि उपाध्यक्ष पद को लेकर मुकाबला काफी रोचक रहा। 15 सदस्यीय नगर पंचायत में 8-8 पार्षदों की स्थिति बनने के बाद भी राजनीतिक घटनाक्रम में कांग्रेस के अंशुल गोयल ने बाजी मारते हुए उपाध्यक्ष पद कांग्रेस के खाते में डाल दिया। इसके साथ ही वे शिवनंदनपुर नगर पंचायत के इतिहास में प्रथम निर्वाचित उपाध्यक्ष बनने का गौरव हासिल कर चुके हैं। अंशुल गोयल के उपाध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। पदभार ग्रहण समारोह में भी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक नारे लगाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर अंशुल गोयल ने कहा कि नगर पंचायत के विकास, जनसुविधाओं को बेहतर बनाने और नगरवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी जिम्मेदारी एवं ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि शिवनंदनपुर को बेहतर और विकसित नगर बनाने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर काम किया जाएगा

कार्यक्रम में नगर निगम अंबिकापुर के नेता प्रतिपक्ष सफी अहमद, पूर्व विधायक पारसनाथ राजवाड़े, सुभाष गोयल, पालूराम तायल, खजान चंद जिंदल, राकेश सिंह, नरेश राजवाड़े, कुसुमलता राजवाड़े, मोहन गोयल, विजय गोयल, रमेश दनोदिया, नरेंद्र जैन, सुनील अग्रवाल, प्रवेश गोयल, चंदन सिंह, आशीष यादव, केबी सिंह, रामलाल सोनी, संतोष जायसवाल, मुकेश अग्रवाल, अनुपम फिलिफ, चंदा सिंह, आकाश साहू, विजेंद्र सिंह, वेदप्रकाश मिश्रा, रामनारायण नेता, विमला सिंह, अतुल मित्तल, शमा परवीन, संजय सोनी, पवन अग्रवाल, रामचंद्र यादव, गौरव गोयल, विकास गोयल, अहमद वाहिद, अशोक जिंदल, सन्नी अग्रवाल, पीयूष तिवारी, क्षितिज सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, परवीन बेगम, अनूप गोयल, धनवीर खेड़ा सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading