केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया खुलासा- केतन की मंगेतर सिया एवं चेतन चौधरी ने हत्या को लेकर पहले से ही करी थी रिहर्सल

केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया खुलासा- केतन की मंगेतर सिया एवं चेतन चौधरी ने हत्या को लेकर पहले से ही करी थी रिहर्सल kshititech

केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया खुलासा- केतन की मंगेतर सिया एवं चेतन चौधरी ने हत्या को लेकर पहले से ही करी थी रिहर्सल

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -पुणे के रियल एस्टेट बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। केतन को लोहगढ़ किले से धक्का देने से पहले सिया गोयल और चेतन चौधरी ने मर्डर की प्लानिंग के साथ ही रिहर्सल भी की थी।पुणे ग्रामीण पुलिस की जांच से पता चला है कि आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी ने 18 जून को लोहगढ़ किले की चट्टान से केतन को धक्का देने से पहले मार्केट यार्ड के पास एक पहाड़ी पर इस अपराध की रिहर्सल की थी।पुणे ग्रामीण पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘सिया और चेतन ने पूछताछ के दौरान पहाड़ी पर इस काम की प्रैक्टिस करने की बात कबूल की है।’अधिकारी ने कहा, ‘हम उस सही जगह की पहचान करेंगे जहां रिहर्सल हुई थी और वहां का पंचनामा करेंगे। दोनों आरोपियों ने यह भी बताया कि अपराध को अंजाम देने से पहले उन्होंने इसकी रिहर्सल कैसे की थी।’पुलिस ने चेतन चौधरी का वो स्कूटर भी जब्त कर लिया है, जिससे वो केतन की हत्या के दिन लोहगढ़ किले पर गया था। अधिकारी ने कहा, ‘हम चेतन चौधरी की मौजूदगी में लोहगढ़ किले में हुए घटनाक्रम को फिर से दोहराने की योजना बना रहे हैं।पुलिस अधिकारी ने आगे बताया, ‘हमारे पास 3 जुलाई तक उसकी कस्टडी है और उसी के अनुसार घटनाक्रम को फिर से दोहराने का शेड्यूल तय किया जाएगा।’पुलिस चेतन चौधरी का ‘गेट एनालिसिस’ (चलने के तरीके का विश्लेषण) करने की भी तैयारी कर रही है, क्योंकि CCTV फुटेज में लोहगढ़ किले में अंदर की तरफ आते हुए उसके जैसा दिखने वाला एक व्यक्ति चलता हुआ दिखाई दिया था।अधिकारी ने आगे कहा, ‘गेट एनालिसिस में किसी व्यक्ति के चलने के तरीके का पता लगाया जाता है ताकि उसकी पहचान पक्की की जा सके। दोनों आरोपियों की पुलिस कस्टडी मांगते समय हमने कोर्ट को प्रस्तावित गेट एनालिसिस के बारे में जानकारी दी थी। इस पर अभी काम चल रहा है।’

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading