टोल नाको के लिए आई नई गाइडलाइन- राहत की बड़ी खबर- नेशनल हाईवे में अब 60 किलोमीटर के बाद होगा टोल नाका


टोल नाको के लिए आई नई गाइडलाइन- राहत की बड़ी खबर- अब 60 किलोमीटर के बाद होगा टोल नाका
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -हाईवे पर सफर करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है. केंद्र सरकार की ओर से राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर टोल प्लाजा स्थापित करने के लिए नई स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) जारी की है. नई एसओपी के मुताबिक, अब किसी भी नए हाईवे पर 60 किलोमीटर से पहले टोल प्लाजा नहीं बनाया जाएगा. सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय ने इस नियम को सख्ती से लागू करने के लिए एक High-Level Toll Committee भी गठित कर दी है.

