*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्तीसामाजिक

अग्रवाल समाज अकलतरा की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन. विजय केडिया अध्यक्ष. विकास केडिया को मिली सचिव की जिम्मेदारी। निर्विरोध निर्वाचन होने पर नवीन पदाधिकारियो ने किया समाज बंधुओ का आभार व्यक्त

अग्रवाल समाज अकलतरा की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन. विजय केडिया अध्यक्ष. विकास केडिया को मिली सचिव की जिम्मेदारी। निर्विरोध निर्वाचन होने पर नवीन पदाधिकारियो ने किया समाज बंधुओ का आभार व्यक्त kshititech
अग्रवाल समाज अकलतरा के नवनियुक्त पदाधिकारी गण

अग्रवाल समाज अकलतरा की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन. विजय केडिया अध्यक्ष. विकास केडिया को मिली सचिव की जिम्मेदारी

शक्ति छत्तीसगढ़ के कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा शहर में अग्रवाल समाज की नवीन कार्यकारिणी 2026 -2028 का विधिवत गठन संपन्न हुआ है। अग्रवाल समाज अकलतरा की आयोजित बैठक के दौरान सर्वसम्मति से आने वाले नए सत्र के लिए विजय केडिया को अध्यक्ष चुना गया तो वहीं विकास केडिया सचिव। जूगल लिखमनियां उपाध्यक्ष। मनोज गोयल सह सचिव एवं गोपेश तुलस्यान को कोषाध्यक्ष चुना गया। उपरोक्त समस्त निर्वाचन निर्विरोध ही संपन्न हुआ एवं निर्विरोध निर्वाचन होने पर नए सत्र के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियो ने अग्रवाल समाज के सभी सम्मानित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अग्रवाल समाज के लोगों ने जो विश्वास नवीन कार्यकारिणी के ऊपर किया हैं। निश्चित रूप से अकलतरा में समाज के संगठन को और अधिक मजबूत कर पूरे प्रदेश तथा राष्ट्रीय स्तर पर सबसे सशक्त संगठन के रूप में पहचान दिलाएंगे। तथा अकलतरा शहर में आने वाले दिनों में अग्रवाल समाज के माध्यम से सेवा के काम तथा रचनात्मक कार्यों को भी गति प्रदान करते हुए प्रदेश स्तरीय बड़े कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। वहीं अग्रवाल समाज अकलतरा के सभी नवीन पदाधिकारियो को समाज बंधुओ में भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है

प्रातिक्रिया दे

Back to top button