जरूरी सूचना- 2 सितंबर को शक्ति जिले का जेठा रेलवे फाटक रहेगा बंद, जिले की 10 सरकारी ऑफिसे हैं फाटक के उस पार, आम जनों को होगी दफ्तर जाने में असुविधा, रेलवे ने जारी की सूचना, रेलवे ने कलेक्टर को भेजा पत्र

फाइल फोटो एक नजर में

2 सितंबर को शक्ति जिले का जेठा रेलवे फाटक रहेगा बंद, जिले की 10 सरकारी ऑफिस हैं फाटक के उस पार, आम जनों को होगी दफ्तर जाने में असुविधा, रेलवे ने जारी की सूचना

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- 2 सितंबर को सुबह 10:00 बजे से रात्रि 10:00 तक शक्ति जिला कलेक्टर कार्यालय में नजदीक में स्थित जेठा सम पार फाटक को आवश्यक परम्मत कार्य के लिए बंद रखा जाएगा, उपरोक्त बंद की सूचना रेलवे प्रशासन ने जारी कर दी है, ज्ञात हो की जेठा रेलवे फाटक के बाद ही शक्ति जिले के लगभग 10 प्रमुख सरकारी दफ्तर है, जहां प्रतिदिन कार्यालयिन दिवस में सरकारी अधिकारी- कर्मचारी एवं आम नागरिक आना-जाना करते हैं, जिसमें प्रमुख रूप से जिला खाद्य विभाग, जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग, जिला महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला आबकारी विभाग सहित अनेको सरकारी दफ्तर हैं रेलवे द्वारा जारी अपने पत्र संख्या: एक्स/1/155 दिनांक: 28/08/2025 द्वारा जिलाधीश महोदय जिला सक्ती (छत्तीसगढ़) को समपार संख्या 324 कि. मी. 642/27-643/01 का अप लाईन मरम्मत कार्य हेतु दिनांक 02/09/2025 को बंद करने के सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया है की रेल्वे समपार फाटक जो सक्ती-बाराद्वार के मध्य में स्थित है और जन साधारण “जेठा फाटक के नाम से जानते हैं” का मरम्मत के लिये रेल प्रशासन द्वारा दिनांक 02/09/2025 की तिथि सुनिश्चित की गई है। परिणाम स्वरूप उक्त रेल्वे फाटक का अप लाईन दिनांक 02/09/2025 को दिन 10:00 बजे से रात 10:00 बजे तक मरम्मत कार्य हेतु सड़क यातायात के लिये पूर्णतः बंद रहेगी। उक्त समपार का वैकल्पिक व्यवस्था सकरेली रोड ओवर ब्रिज है।अतः आपसे निवेदन है कि उपरोक्त बंद की अवधि में कानून एवं व्यवस्था बनाये रखने एवं निर्बाध मरम्मत कार्य पूर्ण करने हेतु विषयांकित स्थल पर पुलिस बल तैनात कर हमें सहयोग प्रदान करने की कृपा करें

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading