छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

नगरीय निकाय के कर्मचारी वेतन भुगतान को लेकर 18 जुलाई से करेंगे आंदोलन, काली पट्टी लगाकर करेंगे विरोध प्रदर्शन, सरकार की बेरुखी को लेकर कर्मचारियों में भारी आक्रोश

नगरीय निकाय के कर्मचारी वेतन भुगतान को लेकर 18 जुलाई से करेंगे आंदोलन, काली पट्टी लगाकर करेंगे विरोध प्रदर्शन, सरकार की बेरुखी को लेकर कर्मचारियों में भारी आक्रोश kshititech
कुम्हारी में संपन्न नगरीय निकाय कर्मचारी संगठनों की बैठक

नगरीय निकाय के कर्मचारी वेतन भुगतान को लेकर 18 जुलाई से करेंगे आंदोलन, काली पट्टी लगाकर करेंगे विरोध प्रदर्शन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-05 जुलाई को कुमहारी नगर पालिका परिषद के सामुदायिक भवन में नवयुवत कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया जिसमे नगरीय निकाय में कार्यरत कर्मचारियों के लंबित मांगों के सबंध में आगामी रणनीति के संबध में विस्तार से चर्चा किया गया,कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित कर पूजा अर्चना कर नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी, उपाध्यक्ष, मुकेश तिवारी, प्रदेश महामंत्री उपेन्द्र बंजारा, प्रदेश कोषाध्यक्ष संदीप चन्द्राकर, प्रदेश सचिव ऋषभ ठाकुर, श्रीमति आशा जंघेल (प्रदेश महामंत्री महिला प्रकोष्ठ) श्री संजय शर्मा, कर्मचारी काग्रेस प्रकोष्ठ के एवं स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ से शरद दुबे महामंत्री एवं विभिन्न जिले से आये पदाधिकारी द्वारा किया गया। तत्पश्चात् नवनियुक्त पदाधिकारियो कर्मचारियो का शपथ ग्रहण शरद दुबे (महामंत्री) प्रदेश स्वयतशाशी संघ द्वारा कराया गया। शपथ ग्रहण उपरांत नवनियुक्त कर्मचारी संघ विभिन्न एजेण्डा पर चर्चा किया गया

अधिकांश नगरीय निकाय के 4-5 माह से वेतन भुगतान हेतु स्थायी समस्या बनी हुई है शासन को इस समस्या के बारे में कई बार पत्राचार के माध्यम से अवगत कराया गया ,किंतु समस्या जस की तस बनी हुई है समस्या को ध्यान में रखते हुए नवनियुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा चरण बध्द आंदोलन किये जाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया,जिसका शुरुआत 18 जुलाई से प्रदेश स्तरीय काली पट्टी लगाकर विरोध प्रदर्शन कर किया जाएगा,जिसके पश्चात 1 दिवसीय कलमबंद हड़ताल और उसके बाद जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा,उक्त बैठक में स्वायत्तशासी संघ महामंत्री शरद दुबे कर्मचारी काग्रेस प्रकोष्ठ से संजय शर्मा, श्रवण ठाकुर, प्लेसमेट कर्मचारी संघ प्रदेशाध्यक्ष संजय एडे , नवनियुक्त कर्मचारी कल्याण संघ से अध्यक्ष राजेश सोनी, उपाध्यक्ष मुकेश तिवारी, प्रदेश महामंत्री उपेंद्र बंजारा , प्रदेश सचिव ऋषभ ठाकुर , प्रदेश महामंत्री महिला प्रकोष्ठ आशा जंघेल जी,सपना यादव जी,जितेंद्र देवागन, विनोद यादव, संतोष जलछत्री, लखन साहू, पंकज मेश्राम, राजीव बारसागडे, सोफू जिलानी, सुभाष सोनकर, ललित साहू, विकास सोनकर, शुभम महतो, सोमप्रकाश देशमुख, विशाल साहू, प्रशांत वर्मा, किशुंक यादव, दुष्यंत कुमार उपस्थित हुए

Back to top button