*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

सांसद कमलेश जांगड़े एवं भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने करी बजट की प्रशंसा, कहा छत्तीसगढ़ के विकास को प्रगति के पथ पर ले जाएगा बजट 2026-27, बजट में शक्ति जिले को भी मिली अनेकों सौगातें, छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी नई गति

सांसद कमलेश जांगड़े एवं भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने करी बजट की प्रशंसा, कहा छत्तीसगढ़ के विकास को प्रगति के पथ पर ले जाएगा बजट 2026-27, बजट में शक्ति जिले को भी मिली अनेकों सौगातें, छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी नई गति kshititech
जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े
सांसद कमलेश जांगड़े एवं भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने करी बजट की प्रशंसा, कहा छत्तीसगढ़ के विकास को प्रगति के पथ पर ले जाएगा बजट 2026-27, बजट में शक्ति जिले को भी मिली अनेकों सौगातें, छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी नई गति kshititech
भाजपा शक्ति जिले के अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल

सांसद कमलेश जांगड़े एवं भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने करी बजट की प्रशंसा, कहा छत्तीसगढ़ के विकास को प्रगति के पथ पर ले जाएगा बजट 2026-27, बजट में शक्ति जिले को भी मिली अनेकों सौगातें

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- जांजगीर चांपा लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत छत्तीसगढ़ बजट को किसान, युवा, महिला और बुजुर्ग हितैषी बताते हुए स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश के सर्वांगीण विकास और सामाजिक न्याय की दिशा में एक ठोस कदम है।सांसद ने कहा कि वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट में कृषि, सिंचाई, ग्रामीण बुनियादी ढांचा, शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल विकास पर विशेष जोर दिया गया है, जो जांजगीर जिले सहित पूरे प्रदेश के लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में सहायक होगा।बजट में कृषि एवं किसान हित: धान खरीदी, सिंचाई परियोजनाओं का विस्तार और आधुनिक कृषि उपकरणों के लिए प्रावधान।महिला एवं युवा सशक्तिकरण: स्वरोजगार योजनाओं, कौशल विकास केंद्रों और मातृ-स्वास्थ्य योजनाओं का सुदृढ़ीकरण।
स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा: जिला अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का उन्नयन, वृद्ध और दिव्यांग पेंशन।अधोसंरचना एवं शहरी विकास: सड़कों, पुलों, बिजली और पेयजल सुविधाओं का विस्तार।श्रीमती जांगड़े ने कहा की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में यह बजट प्रदेश के किसानों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों के जीवन में सुधार लाने की दिशा में निर्णायक कदम है।

छत्तीसगढ़ बजट 2026-27: हर नागरिक के हित में-टिकेश्वर गबेल

सक्ती-भारतीय जनता पार्टी सक्ती के जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने वित्त वर्ष 2026-27 के बजट को किसान, युवा, महिला एवं बुजुर्ग हितैषी” बताते हुए कहा यह बजट छत्तीसगढ़ प्रदेश के हर वर्ग की आकांक्षाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है,किसानों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों के लिए विशेष प्रावधान इसे सभी के लिए लाभकारी बनाते हैं।उन्होंने प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डाला कृषि एवं किसान कल्याण: धान खरीदी, समर्थन मूल्य, सिंचाई विस्तार, कृषि यंत्रीकरण।महिला एवं बाल सशक्तिकरण:स्व-सहायता समूहों को वित्तीय मदद, मातृ-स्वास्थ्य और पोषण योजनाओं का विस्तार।युवा एवं कौशल विकास: कौशल केंद्र, रोजगार एवं स्टार्टअप प्रोत्साहन।शिक्षा क्षेत्र: स्कूल भवन उन्नयन, डिजिटल शिक्षा, छात्रवृत्ति विस्तार।स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा: जिला और ग्रामीण अस्पतालों का उन्नयन, नि:शुल्क दवा एवं जांच, वृद्ध और दिव्यांग पेंशनअधोसंरचना एवं शहरी विकास: राजमार्ग, पुल, ग्रामीण संपर्क मार्ग, बिजली और पेयजल सुविधा विस्तार।टिकेश्वर गबेल ने कहा की छत्तीसगढ़ प्रदेश के “मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में वित्त मंत्री ओ पी चौधरी जी द्वारा प्रस्तुत यह बजट विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को मजबूत करेगा। यह बजट प्रदेश के हर नागरिक तक विकास और समृद्धि की किरण पहुँचाने वाला है

प्रातिक्रिया दे

Back to top button