एलेन कोटा के मोटीवेटर ने किया मार्गदर्शन-शक्ति के सीबीएसई संस्कार पब्लिक स्कूल में हुआ।भविष्य की उड़ान ‘कैरियर कॉन्क्लेव’ का भव्य आयोजन. विद्यार्थियों के बीच हुए सीधे संवाद से आगे बढ़ने का मिलेगा बेहतर अवसर





एलेन कोटा के मोटीवेटर ने किया मार्गदर्शन-शक्ति के सीबीएसई संस्कार पब्लिक स्कूल में हुआ।भविष्य की उड़ान ‘कैरियर कॉन्क्लेव’ का भव्य आयोजन. विद्यार्थियों के बीच हुए सीधे संवाद से आगे बढ़ने का मिलेगा बेहतर अवसर
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -विद्यार्थियों के भविष्य को सही दिशा देने और उन्हें वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने के संकल्प के साथ, संस्कार पब्लिक स्कूल, सक्ति में एक भव्य ‘कैरियर कॉन्क्लेव’ का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रबंधन के विशेष प्रयासों से आयोजित इस सत्र में कोटा के प्रसिद्ध एलन कैरियर इंस्टीट्यूट के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को सफलता के मंत्र दिए।
शिक्षा के साथ सही दिशा भी जरूरी: प्राचार्य श्री वी. के. मिश्रा
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के बहुउद्देशीय कक्ष में दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। प्राचार्य श्री वी. के. मिश्रा जी ने स्वागत भाषण में कहा कि संस्कार स्कूल केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सही समय पर मिला मार्गदर्शन एक छात्र के जीवन को बदल सकता है।
एलन कोटा के विशेषज्ञों ने साझा किए सफलता के सूत्र
संस्कार पब्लिक स्कूल के निमंत्रण पर पहुंचे मुख्य अतिथि विशेषज्ञ श्री अमित जोशी (काउंसलर एवं ट्रेनर, भौतिकी – NEET) और श्री सनी धनवानी ने सत्र को बेहद रोचक बनाया।अमित जोशी जी ने कक्षा 6वीं से 12वीं तक के छात्रों को बताया कि कैसे वे आज से ही NEET, JEE और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की नींव रख सकते हैं।
उन्होंने तनाव प्रबंधन और करियर चयन की बारीकियों को छात्रों के साथ साझा किया।
सभी के लिए खुले थे सफलता के द्वार
संस्कार पब्लिक स्कूल की उदारता और शिक्षा के प्रति समर्पण का परिचय देते हुए, यह सत्र न केवल विद्यालय के छात्रों के लिए बल्कि क्षेत्र के अन्य स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए भी खुला (Open Session) रखा गया था
आयोजन की राही खास बात
इस कॉन्क्लेव ने विद्यार्थियों के मन में करियर को लेकर छाए कुहासे को दूर कर उनमें एक नया उत्साह और आत्मविश्वास जगाया है। अभिभावकों ने भी स्कूल की इस पहल की जमकर सराहना की।
गरिमामयी उपस्थिति और संचालन
मंच पर प्रधानाचार्या सुश्री रूपल उपाध्याय जी की विशेष उपस्थिति रही। पूरे कार्यक्रम का सफल और ऊर्जावान संचालन शिक्षिका मेघादीप द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यालय की ओर से अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्कार पब्लिक स्कूल भविष्य में भी ऐसे आयोजन करता रहेगा।



