छत्तीसगढ़राजनीतिकरायपुरसक्ती

मोदी सरकार कर रही किसानों से धोखा, रासायनिक उर्वरकों की कीमत हो गई यूपीए की तुलना में दोगुनी– गिरधर जायसवाल, मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों पर बरसे शक्ति के वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरधर जायसवाल

<em>मोदी सरकार कर रही किसानों से धोखा, रासायनिक उर्वरकों की कीमत हो गई यूपीए की तुलना में दोगुनी-- गिरधर जायसवाल, मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों पर बरसे शक्ति के वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरधर जायसवाल</em> kshititech
केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों पर जमकर बरसे कांग्रेस लीडर गिरधर जायसवाल

शक्ति जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरधर जायसवाल

मोदी सरकार कर रही किसानों से धोखा, रासायनिक उर्वरकों की कीमत हो गई यूपीए की तुलना में दोगुनी– गिरधर जायसवाल, मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों पर बरसे शक्ति के वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरधर जायसवाल

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती — केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा विगत दिनों समर्थन मूल्य में की गई बढ़ोतरी का शक्ति विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरधर जायसवाल ने तुलनात्मक विरोध करते हुए कहा है कि मोदी सरकार देश के किसानों को धोखा दे रही है, तथा 2014 के बाद से सरकार ने जिस तरह से रासायनिक उर्वरक के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी की है, उससे किसानों की कमर टूट गई है, यूपीए के तुलना में खेती का लागत मूल्य तीन गुना बढ़ गया है, डीजल, बिजली, उर्वरक सभी के दाम में बढ़ोत्तरीमोदी सरकार के द्वारा धान के समर्थन मूल्य में की गयी बढ़ोत्तरी ऊंट के मुंह में जीरा है

सक्ति जिला कॉग्रेस के वक्ता वरिष्ठ कॉग्रेस नेता गिरधर जायसवाल ने कहा कि मोदी सरकार आदतन किसान विरोधी है। मोदी ने 2014 के चुनाव के पहले वायदा किया था 2022 तक किसानों की आय दुगुनी की जायेगी तथा कृषि उपज के लागत मूल्य का ज्यादा समर्थन मूल्य घोषित किया जायेगा लेकिन स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशो को मानने का भरोसा दिलाने वाले मोदी ने हर साल किसानों से धोखा किया। मोदी और भाजपा किसान से दो बड़े वादे कर सत्ता में आए। पहला वादा था, किसान के समर्थन मूल्य की लागत+50 प्रतिशत मुनाफा पर निर्धारित करना। दूसरा वादा था कि इस मूल्य निर्धारण के फॉमूले से साल 2022 तक देश के 62 करोड़ किसान की आय दोगुनी हो जाना। दोनों बातें सफेद झूठ साबित हुई है। किसान साल दर साल ठगे जाते रहे,श्री जायसवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में किसानों के साथ मोदी सरकार लगातार धोखेबाजी कर रही है। यूपीए सरकार के 10 सालों में धान के समर्थन मूल्य में 142.85 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गयी थी। जब मनमोहन सरकार बनी तब धान का समर्थन मूल्य 560 रू. था, मनमोहन सिंह की कांग्रेस सरकार में धान का समर्थन मूल्य बढ़कर 1360 रू. हो गया था। मोदी सरकार के 10वें साल में धान का मूल्य अब जाकर 2183 रू.घोषित हुआ है जो यूपीए सरकार में मिलने वाली कीमत में मात्र 60.5 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी है वरिष्ठ कॉग्रेस नेता गिरधर जायसवाल ने कहा कि जब यूपीए सरकार थी तब और मोदी सरकार की तुलना में खेती की लागत में बढ़ोत्तरी हुई है। यूपीए सरकार के समय डीजल 55.48 रू. लीटर था मोदी राज में लगभग दुगुना 98.50 रू. लीटर हो गया है। 2014 में बिजली का मूल्य 2.85 रू. प्रति यूनिट था आज खेती के बिजली के दाम 5.05 रू. है इसी प्रकार यूपीए सरकार के समय पोटाश 800 रू. था अब उसकी कीमत 1700 रू. है। एनपीके 1053 रू. था अब उसकी कीमत 1470 रू. हो गयी है। डीएपी 1100 रू. मूल्य था वह अब 1350 रू. हो गया। जो ट्रैक्टर 2014 में 3.80 लाख रू. में आता था वह आज उसकी कीमत 8.70 लाख रू. हो गयी है

कांग्रेस नेता गिरधर जायसवाल ने कहा है कि मोदी राज में यूपीए की तुलना डीजल, बिजली, उर्वरक रासायनिक कीटनाशक सभी दुगुने से अधिक हो गये लेकिन समर्थन मूल्य में मात्र 60 प्रतिशत ही बढ़ोत्तरी किया गया।

प्रातिक्रिया दे

Back to top button