मिशन पेयजल- कलेक्टर तोपनो साहब ने टीएल की मीटिंग में अधिकारियों को दिए निर्देश- सुनिश्चित करें पानी की उपलब्धता. पानी के दुरुपयोग न करने को लेकर भी करें लोगों को जागरूक. जन दर्शन में समस्याएं सुनी तोपनो साहब ने




मिशन पेयजल- कलेक्टर तोपनो साहब ने टीएल की मीटिंग में अधिकारियों को दिए निर्देश- सुनिश्चित करें पानी की उपलब्धता. पानी के दुरुपयोग न करने को लेकर भी करें लोगों को जागरूक. जन दर्शन में समस्याएं सुनी तोपनो साहब ने
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे विभागीय कामकाज की समीक्षा की। समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों को गति देने के निर्देश दिए। उन्होंने हर घर जल प्रमाणीकरण को समयबद्ध और सही तरीके से पूर्ण करने निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सभी पात्र घरों तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए तथा कार्यों में लापरवाही न बरती जाए। साथ ही, गुणवत्ता बनाए रखते हुए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने शिक्षा विभाग अंतर्गत जाति प्रमाण पत्र, आधार एमबीयू एवं पीएम श्री योजना की प्रगति की समीक्षा कर इन्हें प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने और शत-प्रतिशत लक्ष्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों के विभागीय कार्यों तथा प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्यों सहित अन्य आवश्यक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके साथ ही समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने महिला एवं बाल विकास अधिकारी को आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही भवन विहीन आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए भवन की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर ने विद्युत विभाग की पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को योजना का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने लोक सेवा गारंटी सहित अन्य कार्यो की विस्तृत समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न विभागों के लंबित पेंशन प्रकरणों के अद्यतन स्थिति सहित अन्य आवश्यक कार्याे की विस्तारपूर्वक जानकारी ली तथा विभिन्न विभाग अंतर्गत लंबित पेंशन प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा तहसीलवार विवादित नामंतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, नक्शा बटांकन, त्रुटि सुधार, आधार प्रविष्टि सहित अन्य विभिन्न कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा पंचायत विभाग, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा विभागवार समय सीमा के लंबित प्रकरणों, जनदर्शन, जनचौपाल आदि में प्राप्त शिकायतों का विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियो को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए है। बैठक में अपर कलेक्टर श्री बीरेन्द्र लकड़ा, अपर कलेक्टर श्री बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर श्री के एस पैकरा, संयुक कलेक्टर श्री अरुण कुमार सोम, एसडीएम सक्ती सुश्री कावेरी मरकाम, एसडीएम मालखरौदा श्री रूपेंद्र पटेल, एसडीएम डभरा श्री विनय कुमार कश्यप, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रीतेश राजपूत, जिला कोषालय अधिकारी श्री उपेन्द्र पटेल, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री सुधाकर बोदले सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे
कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं।आज जनदर्शन में कुल 39 आवेदन हुए प्राप्त
शक्ति -जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई। जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 39 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। जनदर्शन में आज तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम पासीद निवासी श्री नारायण प्रसाद राठौर ने तहसील बाराद्वार को प्रकरण में प्रतिवेदन शीघ्र जारी करने के सम्बन्ध में, तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम आमादहरा निवासी श्री दिलीप सिंह कंवर ने आमादहरा गांव के कंवर मुहल्ले में केबल वायर बदलकर नया केबल वायर लगाने के संबंध, तहसीलदार मालखरौदा अंतर्गत ग्राम देवगांव निवासी श्रीमती कचरा बाई ने प्रधानमंत्री आवास निर्माण करने के लिए भूमि प्रदान करने के सम्बन्ध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम ग्राम सुवाडेरा निवासी ललिता कंवर ने छात्रावास मे दाखिल कराने के संबध में, तहसील नया बाराद्वार निवासी श्री राजकुमार मंहत ने सरकारी सामुदायिक भवन निर्माण के सम्बन्ध में, तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम मरघटी निवासी कमल यादव ने ग्राम मरघटी स्थित भूमि का सीमांकन कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट कराने के संबंध में, तहसील भोथिया ग्राम खम्हरिया निवासी श्री नगेश कुमार ने ग्राम पंचायत अकलसरा मे. अरविंद सोनी डोलोमाइट माइंस एवं शुभ मिनरल्स डोलोमाइट द्वारा मुआवजा दिलाने के संबंध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम सिंघनसरा निवासी नेशनल जुरेटी पार्टी एवं समस्त ग्रामवासियों ने भीषण गर्मी के कारण पेयजल संकट निवारण के सम्बन्ध में, तहसील सक्ती अंतर्गत वार्ड नंबर 01 निवासी श्री राम कुमार काठे ने बिजली बिल माफ कराने एवं नाम ट्रांसफर करवाने के सम्बन्ध में, तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम कुरदा निवासी श्रीमती जमुना देवी ने शासकीय मद कि भूमि सीता बाई और गीता बाई, अवध राम के द्वारा खसरा में अवैध रूप से नाम दर्ज करवा लिया गया है जिसके त्रुटि सुधार के सम्बन्ध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।

