नई तकनीक से लैस हुआ शक्ति जिले का खनिज विभाग- खनिज माफियाओं पर अब निगरानी रखेगा ड्रोन कैमरा. अवैध भंडारण पर कलेक्टर साहब के निर्देश पर खनिज विभाग ने ड्रोन कैमरे से किया सर्वे

नई तकनीक से लैस हुआ शक्ति जिले का खनिज विभाग- खनिज माफियाओं पर अब निगरानी रखेगा ड्रोन कैमरा. अवैध भंडारण पर कलेक्टर साहब के निर्देश पर खनिज विभाग ने ड्रोन कैमरे से किया सर्वे kshititech
ड्रोन कैमरे से किया गया सर्वे का काम

नई तकनीक से लैस हुआ शक्ति जिले का खनिज विभाग- खनिज माफियाओं पर अब निगरानी रखेगा ड्रोन कैमरा. अवैध भंडारण पर कलेक्टर साहब के निर्देश पर खनिज विभाग ने ड्रोन कैमरे से किया सर्वे

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -संचालक, संचालनालय भौमिकी तथा खनिकर्म एवं कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में खनिज विभाग उड़नदस्ता द्वारा जिले में रेत एवं अन्य खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की जांच के लिए ड्रोन सर्वे कराया गया। कार्यवाही के दौरान ग्राम पंचायत पिसौद एवं बरेकेल खुर्द में अवैध रेत भंडारण की जांच की गई। ड्रोन के माध्यम से सर्वे कर भंडारित रेत की मात्रा का आकलन किया जा रहा है। इसके साथ ही करही, डोटमा, मिरौनी आदि क्षेत्रों की नदियों में भी ड्रोन सर्वे कर क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। इस संबंध में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015, खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज भंडारण नियम 2009 के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर खनिज अमले द्वारा सतत निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading