मैंगो डिप्लोमेसी- बांग्लादेश ने बंगाल सीएम सुवेंदु अधिकारी को भेजे 100 किलो आम। आम भेजकर बढ़ाया दोस्ती का हाथ


मैंगो डिप्लोमेसी- बांग्लादेश ने बंगाल सीएम सुवेंदु अधिकारी को भेजे 100 किलो आम। आम भेजकर बढ़ाया दोस्ती का हाथ
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -बांग्लादेश ने एक बार फिर भारत के साथ अपने ‘दोस्ताना’ संबंध को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ‘आम भेजने की परंपरा’ को कायम रखा है. सियासी उथल-पुथल से जूझ रहे पड़ोसी देश ने सद्भावना के प्रतीक के रूप में पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा को आमों की खेप भेजी है.इसके तहत एक ओर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को 100 किलोग्राम आम भेजे गए हैं, वहीं दूसरी ओर त्रिपुरा सरकार और राज्यपाल के लिए 600 किलोग्राम प्रीमियम आमों की सौगात भेजी गई है. बता दें कि भारत और बांग्लादेश के बीच आमों का यह आदान-प्रदान कोई नई परंपरा नहीं है, लेकिन इस बार इसकी टाइमिंग और राजनीतिक संदर्भ ने इसे खास बना दिया है.पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के लिए भेजे गए 100 किलोग्राम आम मंगलवार को बेनापोल सीमा के रास्ते भारत पहुंचे. इसके बाद इन्हें कोलकाता स्थित बांग्लादेश के उप उच्चायोग को सौंपा गया. बुधवार को उप उच्चायोग ने आमों की यह खेप मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचा दी.

