

महुआ शराब विक्रेताओं में मची दशहत- शक्ति पुलिस की सक्रियता से 70 बोरी महुआ लहान को किया गया नष्ट,SP अंकिता शर्मा के निर्देशन में थाना टीआई राजेश पटेल की सक्रियता
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सकती-थाना मालखरौदा जिला सक्ती छग के थाना मालखरौदा क्षेत्र के ग्राम खर्री में 70 बोरी महुआ लहान (महुआ पास) को नष्ट करने पर महुआ शराव विक्रेता में दहशत मच गई है,मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा.पु.से) अति पुलिस अधीक्षक सुश्री रमा पटेल, एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती मनीष कुंवर के द्वारा क्षेत्र में कच्ची महुआ शराब पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित दिया गया था जिसके परिपालन में थाना क्षेत्र में मुखवीर तैनात किया गया था कि आज दिनांक 22:07 2024 को थाना मालखरौदा क्षेत्र के ग्राम खर्री में अवैध शराब बिकेताओ द्वारा अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बनाने हेतु महुआ का लहान (महुआ पास) को ग्राम खर्री के आस पास में छुपा कर रखा है कि सूचना पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा (भापुसे) अति पुलिस अधीक्षक सुश्री रमा पटेल एव श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती मनीष कुंवर को सूचना से अवगत कराते हुए उनके मार्गदर्शन में थाना मालखरौदा में पुलिस टीम गठित कर ग्राम खर्री में दबिस दिया गया तथा 70 बोरी महुआ लाहान को छुपाये स्थान पर नष्ट किया गया उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेश पटेल उप निरीक्षक सीपी कवर सउनि आदित्य प्रताप सिह आर सहदेव यादव,नान्ही यादव ,अजय खैरवार ,महेन्द्र कवर का सराहनीय योगदान रहा।



