



शक्ति शहर के 18 वार्डों में महिला कांग्रेस पदाधिकारीयो का सघन जनसंपर्क,सभी वार्डो के घर-घर में पहुंचे कांग्रेस पदाधिकारी,कांग्रेस को सहयोग करने की करी अपील
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति- शक्ति विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर चरणदास महंत के पक्ष में महिलाओं ने मोर्चा संभाल लिया है, नगर पालिका क्षेत्र शक्ति के वार्ड क्रमांक- 1 से 18 तक जहां महिला कांग्रेस के पदाधिकारीयो ने एक-एक घर जाकर लोगों से संपर्क कर कांग्रेस को अपना समर्थन देने की अपील की है, तो वही वार्डों में कांग्रेस के जनसंपर्क के दौरान लोगों ने उत्साह के साथ अपना सहयोग देने की बात कही हसि, महिला कांग्रेस जिला सक्ती के पदाधिकारियों ने वार्ड 1 से 18 तक घर घर जाकर महिलाओं से सम्पर्क कर छग सरकार की योजनाओ को बताकर महंत जी द्वारा सक्ती में किये गए विकास कार्य एवं भाजपा की दोगली नीतियो को सामने रखा है,सरकार की फ्री शिक्षा,चिकित्सा सुविधा को हर महिलाओ तक पहुँचा रहे है,इस दौरान महंत जी के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है,हर वार्ड में महंत ज़िंदाबाद,जय जय चरण के नारे लग रहे है,महिलाओं में महंत जी के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है,जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस नेत्रियों ने कहा कि सक्ती विधानसभा से महंत जी रिकॉर्ड वोट से जीतेंगे, जनसंपर्क के दौरान महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता देवांगन,प्रदेश उपाध्यक्ष अलका जायसवाल ब्लॉक अध्यक्ष विजया जायसवाल , उपाध्यक्ष हाजरा बेगम ,जीवनदीप समिति की सदस्य पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष रीना गेवाडीन,विभा यादव,दिव्या सिंह,सहित सभी महिला कांग्रेस के सदस्य उपस्थित थे,
