उपाध्यक्ष बनाए गए सारंगढ़ के महेंद्र-अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई में सारंगढ़ शहर के सक्रिय समाज बंधुओ को मिला स्थान। महेंद्र अग्रवाल बनाए गए प्रदेश उपाध्यक्ष तो वही मंत्री होंगे राजेश धनानिया. जिला इकाई का भी हुआ गठन।अध्यक्ष बनाए गए आशीष केडिया


अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई में सारंगढ़ शहर के सक्रिय समाज बंधुओ को मिला स्थान। महेंद्र अग्रवाल बनाए गए प्रदेश उपाध्यक्ष तो वही मंत्री होंगे राजेश धनानिया. जिला इकाई का भी हुआ गठन।अध्यक्ष बनाए गए आशीष केडिया
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल बिलासपुर ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिला मुख्यालय सारंगढ़ के समाज के सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्रदेश कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। जिसमें महेंद्र अग्रवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष।प्रदेश मंत्री राजेश धनानिया सारंगढ़ एवं सुभाष जालान संरसीवा को बनाया गया है।सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला अध्यक्ष के पद पर आशीष केडिया एवं जिला मंत्री अमन बोदिया बनाए गए हैं। इसके अलावा प्रदेश कार्यकारिणी में सारंगढ़ शहर के रमेश केडिया। संतोष अग्रवाल। कमल बटकूं। सरसीवा के श्रवण अग्रवाल।मुकेश अग्रवाल। श्री राम अग्रवाल। विकास अग्रवाल बरमकेला। मुकेश अग्रवाल मुड़पार।आशुतोष अग्रवाल बबलू एवं गोपाल अग्रवाल बरमकेला को भी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के समाज बंधुओ को प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किए जाने पर जहां बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई है। तो वहीं नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल ने इस नियुक्ति पर प्रदेश संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई के संगठन को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले सहित प्रदेश में मजबूत बनाएंगे तथा अग्रवाल समाज के प्रत्येक परिवारों को सम्मेलन की मुख्य धारा से जोड़ने का काम करेंगे

