महंत के खास समर्थक साधेश्वर को पुनः मिली किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष की कमान,साधेश्वर ने कहा- शक्ति जिले में किसानों के हित के लिए कांग्रेस की दूरदर्शी सोच के तहत करूंगा कार्य, महंत जी सहित संगठन का भी किया धन्यवाद


महंत के खास समर्थक साधेश्वर को पुनः मिली किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष की कमान,साधेश्वर ने कहा- शक्ति जिले में किसानों के हित के लिए कांग्रेस की दूरदर्शी सोच के तहत करूंगा कार्य, महंत जी सहित संगठन का भी किया धन्यवाद
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति-शक्ति जिले एवं शक्ति विधानसभा क्षेत्र में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत के खास समर्थक माने जाने वाले विकासखंड के ग्राम- जाजग निवासी साधेश्वर गबेल को एक बार फिर से कांग्रेस संगठन ने विश्वास व्यक्त करते हुए जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है, उपरोक्त नियुक्ति का आदेश छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा द्वारा जारी करते हुए प्रदेश के अन्य जिलों में भी जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है,साधेश्वर गबेल को जिला किसान कांग्रेस कमेटी शक्ति जिले का अध्यक्ष बनाए जाने पर जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है, तो वहीं साधेश्वर गबेल ने भी अपनी इस नियुक्ति पर कहा है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में किसानों के हित में कांग्रेस पार्टी लगातार संघर्ष कर रही है, तथा प्रदेश में विष्णु देव की सरकार ने जहां किसानों के कल्याण के लिए चुनाव के पूर्व बड़े-बड़े वायदे किए थे किंतु राज्य में भाजपा सरकार आने के बाद आज किसान परेशान है, तथा किसानों के कल्याण के लिए कांग्रेस पार्टी संघर्ष कर रही है, एवं शक्ति जिले में भी आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी द्वारा राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों का सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा एवं शक्ति जिले में जिला किसान कांग्रेस के संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत किया जाएगा
प्रदेश संगठन ने जारी किया नियुक्ति संबंधी आदेश
कार्यालय छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस राजीव भवन शंकर नगर रायपुर (छ.ग.) के कमांकः केसीसी/२०१ के नियुक्ति आदेश के तहत अखिल भारतीय किमान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुखपाल सिंह मौरा जी एवं राष्ट्रीय प्रभारी संगठन किसान कांग्रेस थी अखिलेश शुक्ला जी की सहमति में, प्रभारी महासचिव थी सचिन पायलट जी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज जी. छत्तीसगढ़ विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष श्री चरणदास महंत जी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री श्री मलकीत सिंह गेंदु जी के अनुमति से राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी किसान कांग्रेस श्री मनोज नचार जी एवं श्री राम मोहन बरुआ जी प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिषेक मिया जी के हस्ताक्षर से छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी के पद पर तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया जाता है- जिसमें कोंडागांव जिले के लिए हीरालाल नेताम, राजनांदगांव जिले के लिए मदन साहू बलरामपुर जिले के लिए राजू तिर्की, कांकेर शहर जिला अध्यक्ष के लिए देवाल सिंह नेताम, कांकेर ग्रामीण जिला अध्यक्ष के लिए अमर कचलाम, बिलासपुर शहर के लिए योगेश यादव बिलाईगढ़ जिले के लिए रामकुमार साहू ,शक्ति जिले के लिए साधेश्वर गबेल एवं बेमेतरा जिले के लिए मंगल साहू को बनाया गया है प्रदेश अध्यक्ष ने उपरोक्त समस्त नियुक्तियां करते हुए कहा है कि आशा है कि आप संगठन के प्रति पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए पार्टी व संगठनको मजबूती प्रदान करेंगे एवम यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा, उपरोक्त नियुक्ति संबंधी आदेश मनोज नचार जी प्रदेश प्रभारी छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस,राम महिन बरुवा जी प्रदेश प्रभारी छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस,प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा जी छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस द्वारा जारी किया गया है



