महंत ने कहा- नियमों में जटिलता लाकर गरीबों के हक को मारने की साजिश, 5 फरवरी को शक्ति जिले में कांग्रेस में दिखाई अपनी ताकत, कलेक्ट्रेट कार्यालय के घेराव के साथ ही किया जबरदस्त प्रदर्शन, जिले के कांग्रेस विधायकों सहित कांग्रेस नेता रहे मौजूद





5 फरवरी को शक्ति जिले में कांग्रेस में दिखाई अपनी ताकत, कलेक्ट्रेट कार्यालय के घेराव के साथ ही किया जबरदस्त प्रदर्शन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
.
सक्ती- 5 फरवरी को जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति के तत्वाधान में शक्ति जिले में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन देखा गया, जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय जेठा के घेराव के साथ ही कांग्रेस ने बड़ा प्रदर्शन किया, जिसमें कांग्रेस के बड़े नेता मौजूद रहे तथा शक्ति जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे थे, जहां पहले से ही पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन ने सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की हुई थी, तथा इसके बावजूद कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने धरना प्रदर्शन के माध्यम से राज्य एवं केंद्र सरकार के विभिन्न जन विरोधी मुद्दों को लेकर अपना आयोजन किया, जिला कांग्रेस कमेटी सक्ति के तत्वाधान में ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत कलेक्ट्रेट का घेराव और प्रदर्शन किया गया।जिसमे उपस्थित कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार लगातार मनरेगा जैसी जनहितकारी योजना की मूल भावनाओं के साथ राजनीतिक खिलवाड़ कर रही है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने कहा कि बजट में कटौती और नियमों में जटिलता लाकर गरीबों के हक को मारने की साजिश रची जा रही है। मजदूरों के पसीने की कमाई को रोकने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को चोट पहुँचाने वाली भाजपा सरकार की इन दमनकारी नीतियों के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हुंकार भरी है।जब तक हर हाथ को काम और हर काम का उचित दाम नहीं मिल जाता, हमारा संघर्ष जारी रहेगा। मनरेगा और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए हम सड़क से लेकर सदन तक लड़ने के लिए संकल्पित हैं। कार्यक्रम को उपस्थित अन्य नेताओं ने भी संबोधित करते हुए राज्य एवं केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ हुंकार भरी तथा जन विरोधी नीतियों को लेकर कांग्रेस पार्टी के गांव गांव तक जाने की भी बात कही, इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सह प्रभारी श्रीमती जरिता लेफ्तलॉन्ग, पूर्वमंत्री जयसिंह अग्रवाल, पूर्वमंत्री एवं मनरेगा छग प्रभारी उमेश पटेल, जिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गभेल, चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहु,हरीश परसाई, ठाकुर गुलजार सिंह जनपद पंचायत शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती नीतू राय,कांग्रेस नेता ऋषि राय,विधायक प्रतिनिधि एवं सरपंच अमित राठौर, कृषि उपज मंडी शक्ति के पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि रूप नारायण साहू बाराद्वार, कांग्रेस के जिला प्रवक्ता गिरधर जायसवाल,सहित ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, युवक कांग्रेस, एनएसयुआई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित थे



