किसान कांग्रेस शक्ति जिले के अध्यक्ष साधेश्वर गबेल ने कहा- मनरेगा के मूल स्वरूप में वापस लाने तक कांग्रेस का जारी रहेगा आंदोलन, 20 जनवरी को नेता प्रतिपक्ष महंत लगाएंगे पोडी कला एवं बोरदा में मनरेगा बचाओ चौपाल, कोरोना की महामारी में मनरेगा ही बनी मजदूरों की जीवन रेखा



किसान कांग्रेस शक्ति जिले के अध्यक्ष साधेश्वर गबेल ने कहा- मनरेगा के मूल स्वरूप में वापस लाने तक कांग्रेस का जारी रहेगा आंदोलन, 20 जनवरी को नेता प्रतिपक्ष महंत लगाएंगे मनरेगा बचाओ चौपाल
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती-जिला किसान कांग्रेस कमेटी शक्ति के अध्यक्ष एवं पूर्व जनपद सदस्य साधेश्वर प्रसाद गबेल ने कहा है कि जिस मनरेगा को तत्कालीन केंद्र की कांग्रेस नीत सरकार के मुखिया प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने प्रारंभ किया था, उस मनरेगा को केंद्र की वर्तमान सरकार ने उसके पूरे स्वरूप को बदल दिया है, तथा मनरेगा ने जहां कोरोना की महामारी में मजदूरों को 100 दिन का रोजगार देकर एक जीवन रेखा का काम किया, किंतु आज आजादी के बाद से पहली बार देश में ऐसा हुआ है कि किसान, मजदूर आज परेशान है एवं समस्याओं से घिरे हुए हैं, किंतु कांग्रेस पार्टी ने भी आज राष्ट्रीय स्तर पर मनरेगा बचाओ संग्राम के माध्यम से किसान, मजदूर को जगाने का काम किया है, तथा कांग्रेस का आंदोलन मनरेगा के मूल स्वरूप में वापस लाने तक जारी रहेगा
किसान कांग्रेस कमेटी शक्ति जिले के अध्यक्ष साधेश्वर गबेल ने कहा कि 20 जनवरी को छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत शक्ति विधानसभा क्षेत्र के पौड़ी कला एवं बोरदा में मनरेगा बचाओ चौपाल लगाएंगे तथा इस चौपाल के माध्यम से जहां पूरे क्षेत्र के किसान, मजदूर इस कार्यक्रम में शामिल होंगे तो वहीं केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों का भी विरोध किया जाएगा साधेश्वर गबेल ने कहा कि पूरे देश में मनरेगा महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना की शुरुआत इसी उद्देश्य के लिए की गई थी कि देश के गांव में रहने वाले मजदूरों को रोजगार मिल सके, किंतु मोदी सरकार ने इसमें संशोधन कर मनरेगा के मूल स्वरूप को खत्म करने का काम किया है,पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने भारत गणराज्य के 56 वीं संसद में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण गारंटी अधिनियम को लागू किया था,मनरेगा ग्रामीण भारतीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखा साबित हुई थी,मनरेगा की आत्मा को(चार खतरनाक तरीकों से नष्ट करने की एक योजना बन रही है जिसका पूरे देश में कांग्रेस पार्टी एक चरणबद्ध तरीके से ग्राम पंचायत में चौपाल लगाकर जब तक मनरेगा मूल स्वरूप में वापस नहीं आ जाती तब तक कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ती रहेगी एवं मनरेगा को बदलने के पीछे कहीं ना कहीं केंद्र की सरकार की यह मंशा है कि ग्राम पंचायत के अधिकारो एवं शक्तियों को ठेकेदारों को सौपा जा सके,एवम राज्य सरकारो को कमजोर किया जा रहा है बेवजह आर्थिक बोझ डालकर,जिला किसान कांग्रेस कमेटी शक्ति के अध्यक्ष साधेश्वर गबेल ने 20 जनवरी को आयोजित मनरेगा बचाओ चौपाल में शक्ति जिले के सभी कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत एवम जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य,सभापति,सरपंच,उपसरपंच,पंच एवं पूर्व सभी पंचायत पदाधिकारी,और विभिन्न सभी जागरूक जनप्रतिनिधियो को कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है


