ऐतिहासिक होगा खाटू श्याम जी का आशीर्वाद-4 अप्रैल को शक्ति के मांगेराम मानस कुमार अग्रवाल परिवार द्वारा छत्तीसगढ़ भवन खाटू धाम में किया गया है आशीर्वाद कार्यक्रम का आयोजन. श्री श्याम मंदिर कमेटी खाटू श्याम जी के सभी सम्माननीय पदाधिकारी एवं मंदिर के पुजारी परिवार के सभी सदस्य रहेंगे मौजूद. आयोजक परिवार के मानव अग्रवाल ने दी जानकारी




ऐतिहासिक होगा खाटू श्याम जी का आशीर्वाद-4 अप्रैल को शक्ति के मांगेराम मानस कुमार अग्रवाल परिवार द्वारा छत्तीसगढ़ भवन खाटू धाम में किया गया है आशीर्वाद कार्यक्रम का आयोजन. श्री श्याम मंदिर कमेटी खाटू श्याम जी के सभी सम्माननीय पदाधिकारी एवं मंदिर के पुजारी परिवार के सभी सदस्य रहेंगे मौजूद. आयोजक परिवार के मानव अग्रवाल ने दी जानकारी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति शहर के प्रतिष्ठित धर्म प्रेमी परिवार मांगेराम मानस कुमार अग्रवाल नवधा चौक शक्ति द्वारा आगामी 4 अप्रैल 2026 को राजस्थान के प्रसिद्ध खाटू धाम के छत्तीसगढ़ भवन में आशीर्वाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया है जिसमें श्री श्याम मंदिर कमेटी खाटू श्याम जी के अध्यक्ष श्री शक्ति सिंह चौहान जी। कमेटी के मंत्री परम पूज्य महाराज मानवेंद्र सिंह चौहान जी। कोषाध्यक्ष रविंद्र सिंह चौहान जी। एवं दिग्विजय सिंह चौहान जी मौजूद रहेंगे। तथा खाटू श्याम जी की प्रतिष्ठित श्री श्याम मंदिर कमेटी एवं पुजारी परिवार के सभी सम्माननीय सदस्यों के सानिध्य में यह कार्यक्रम होगा। तथा फरीदाबाद के प्रसिद्ध भजन गायक राहुल शर्मा सनी भैया भी अपने श्याम भजनों की प्रस्तुति देंगे।उपरोक्त जानकारी देते हुए मांगेराम मानस कुमार अग्रवाल परिवार के मानस अग्रवाल ने बताया कि 4 अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम को लेकर व्यापक रूप से तैयारी की जा रही है। एवं परम पूज्य महाराज जी के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में बाबा श्याम का भव्य दरबार सजेगा एवं जोत प्रज्वलित होगी तो वहीं देश भर के विभिन्न स्थानों से श्याम प्रेमी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। उल्लेखित हो कि शहर के मांगेराम मानस कुमार अग्रवाल परिवार द्वारा विगत कई वर्षों से लगातार शक्ति शहर में अपने निवास में 4 अप्रैल को आशीर्वाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है। इस वर्ष बाबा श्याम की कृपा से यह आयोजन स्वयं उनके पवित्र नगरी खाटू धाम में आयोजित किया जा रहा है।मानस अग्रवाल ने समस्त श्याम प्रेमियों को सह परिवार इस आशीर्वाद कार्यक्रम में पहुंचकर बाबा के भजनों का आनंद देने एवं पुण्य का भागी ब।ने का आग्रह किया है
श्री श्याम मंदिर कमेटी के परम पूज्य मानवेंद्र सिंह चौहान जी मानस अग्रवाल के शक्ति स्थित निवास पर भी आ चुके हैं अनेको बार
श्री श्याम मंदिर कमेंटी खाटू श्याम जी के मंत्री परम पूज्य मानवेंद्र सिंह चौहान जी का मांगेराम मानस कुमार अग्रवाल के शक्ति स्थित निवास पर अनेकों बार आगमन हो चुका है। एवं छत्तीसगढ़ आगमन के दौरान मानवेंद्र सिंह चौहान जी शक्ति जरूर आते हैं। एवं मांगेराम मानस कुमार अग्रवाल परिवार को अपना आशीर्वाद देते हैं







