

खरसिया की महिला जागरण मंडल द्वारा सात दिवसीय अमृत कथा एवं सत्संग समारोह तथा दादी जी के महामंगल पाठ का होगा आयोजन, निकलेगी भव्य शोभा यात्रा, शहर के कन्या विवाह भवन में आयोजित है महोत्सव
शक्ति छत्तीसगढ़ के कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति- खरसिया शहर में धार्मिक एवं रचनात्मक कार्यों में सक्रिय संस्था महिला जागरण मंडल ने आगामी 29 दिसंबर से 3 जनवरी तक श्री कन्या विवाह भवन खरसिया में सात दिवसीय अमृत कथा एवं सत्संग समारोह का भव्य आयोजन किया है, तथा इस अवसर पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा तो वहीं इस अमृत कथा एवं सत्संग समारोह में हिंदुस्तान की प्रसिद्ध भागवत कथा एवं राम कथा वाचक वृंदावनधाम निवासी पूज्य शीघ्रता त्रिपाठी जी अपने मुखारविंद से भक्तों को कथा का रसपान करवायनगी
उपरोक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम की आयोजक महिला जागरण मंडल खरसिया के सदस्यों ने बताया कि नव वर्ष की शाम दादी जी के नाम के अंतर्गत 4 जनवरी को महामंगल पाठ कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है, जिसमें महामंगल पाठ की प्रसिद्ध गायिका सुरभि बिरजूका सूरत गुजरात दादी भक्तों को संगीतमय मंगल पाठ करवायनगी, तथा 701 महिलाओं के साथ मंगल पाठ का यह आयोजन होगा, जिसका विशेष आकर्षण दादी जी का खजाना, मेहंदी उत्सव एवं सिंदूर उत्सव का कार्यक्रम होगा, महिला जागरण मंडल खरसिया के सदस्यों ने बताया कि उपरोक्त समस्त कार्यक्रमों से संबंधित जानकारी के लिए 7000733490, 8827731 243,8120230001 एवं 9826 720199 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है, आयोजक संस्था ने समस्त धर्म प्रेमियों एवं दादी भक्तों को उपरोक्त समस्त कार्यक्रमों में सह परिवार शामिल होकर पुण्य का भागी बनने का आग्रह किया है



