नहीं रहे खरसिया के प्रतिष्ठित व्यावसायी गजानंद अग्रवाल, सुमन सेंटर के संचालक चंचल अग्रवाल एवं सुनील अग्रवाल के पूज्य पिता थे गजानंद जी,आज 31 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे खरसिया में होगा अंतिम संस्कार, अग्रवाल समाज सहित विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि



नहीं रहे खरसिया के प्रतिष्ठित व्यावसायी गजानंद अग्रवाल, सुमन सेंटर के संचालक चंचल अग्रवाल एवं सुनील अग्रवाल के पूज्य पिता थे गजानंद जी,आज 31 जनवरी को होगा अंतिम संस्कार
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- खरसिया शहर की प्रतिष्ठित फर्म चंदूलाल लक्खीराम एवम सुमन सेंटर स्टेशन रोड के संचालक चंचल अग्रवाल एवं सुनील अग्रवाल के पूज्य पिता श्री गजानंद अग्रवाल जी का 69 वर्ष की उम्र में आज दिनांक- 31 जनवरी 2026 दिन-शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया है, उनकी अंतिम संस्कार यात्रा आज दिनांक- 31 जनवरी 2026 दिन- शनिवार को दोपहर 12:30 उनके गंज पीछे स्थित निवास स्थान से निकलेंगी तथा मुक्तिधाम खरसिया में अंतिम संस्कार होगा, श्री गजानंद अग्रवाल के निधन पर विभिन्न संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है,वे मृदुभाषी, मिलनसार व्यक्ति थे, तथा अपने पीछे दो पुत्र, एक पुत्री, पोते- पोती सहित भरापूरा परिवार बिलखता छोड़ गए है



