*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

जरा संभल के-23 मार्च को शेयर बाजार खुलते ही सेंसेक्स में 1400 अंकों से ज्यादा की गिरावट 8 लाख करोड रुपए हो गए स्वाहा. 93.83 पर आ गया रुपया

जरा संभल के-23 मार्च को शेयर बाजार खुलते ही सेंसेक्स में 1400 अंकों से ज्यादा की गिरावट 8 लाख करोड रुपए हो गए स्वाहा. 93.83 पर आ गया रुपया kshititech
23 मार्च को शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

23 मार्च को शेयर बाजार खुलते ही सेंसेक्स में 1400 अंकों से ज्यादा की गिरावट 8 लाख करोड रुपए हो गए स्वाहा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -शेयर बाजार में आज भारी गिरावट दिख रही है। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से एशियाई बाजार में गिरावट आई है। इसका असर घरेलू शेयर बाजार पर भी दिख रहा है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 1,400 अंक से अधिक गिरावट आई है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 400 अंक से अधिक गिरा है। सुबह 9.17 बजे सेंसेक्स 1435.78 अंक यानी 1.93% की गिरावट के साथ 73,097.18 अंक पर आ गया। निफ्टी 418.70 अंक यानी 1.81% गिरावट के साथ 22,695.80 पर ट्रेड कर रहा था। इस गिरावट से बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 7.74 लाख करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 421 लाख करोड़ रुपये रह गया है।

इस बीच शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले ऑल-टाइम लो पर चला गया। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकन करेंसी के मुकाबले 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 93.83 पर आ गया। पिछले सत्र में रुपया अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में 64 पैसे की बड़ी गिरावट के साथ 93.53 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। वैश्विक स्तर पर तनाव बढ़ने के बीच विदेशी पूंजी की सतत निकासी और कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल से रुपये पर दबाव है

प्रातिक्रिया दे

Back to top button