न्यायधीशो ने भी लगाई झाड़ू- स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम- व्यवहार न्यायालय शक्ति में चलाया गया बृहद सफाई अभियान, स्वच्छता के प्रति जनता को जागरूक करने ऐसे अभियानों को मिल रही गति

न्यायधीशो ने भी लगाई झाड़ू- स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम- व्यवहार न्यायालय शक्ति में चलाया गया बृहद सफाई अभियान, स्वच्छता के प्रति जनता को जागरूक करने ऐसे अभियानों को मिल रही गति kshititech
शक्ति के व्यवहार न्यायालय परिसर में चला स्वच्छता अभियान

न्यायधीशो ने भी लगाई झाड़ू- स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम- व्यवहार न्यायालय शक्ति में चलाया गया बृहद सफाई अभियान, स्वच्छता के प्रति जनता को जागरूक करने ऐसे अभियानों को मिल रही गति

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति-उच्च न्यायालय बिलासपुर के आदेशानुसार एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश जांजगीर के मार्गदर्शन में पूरे सिविल जिला के न्यायालयो में 14 सितंबर से 1 अक्टूबर तक गांधी जयंती के अवसर पर सफाई पखवाड़ा चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत 29 सितंबर 2024 दिन रविवार को व्यवहार न्यायालय शक्ति में सवेरे 9:00 बजे से दोपहर 12:00 तक न्यायाधीशगण एवं कर्मचारियों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया । सभी कोर्ट रूम एवं अन्य कक्ष तथा न्यायालय परिसर में बृहद सफाई अभियान चलाकर एक ट्रैक्टर कचरा इकट्ठा किया गया । इस अवसर पर प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश शक्ति प्रशांत कुमार शिवहरे ,बी आर साहू द्वितीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश शक्ति, श्रीमती गंगा पटेल मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट शक्ति, व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 2 शक्ति दिव्या गोयल एवं न्यायालयीन कर्मचारीगण पी डी महंत नाजीर, शिव राठौर, दिनेश सिंह, प्रमोद यादव, सुशील कैथवास, विनोद मरावी, सुरेंद्र दीघास्कर, बनवारी लाल केवट, चंद्रबली मोर्चे, शर्मिला बघेल, सरिता वैष्णव, सुशीला चौहान , विक्रम साहू, वृंदा कंवर, जगत राम साहू, वृंदा साहू, छोटे मागु नागर एवं अन्य कर्मचारी गण उपस्थित थे ।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading