अग्रवाल सभा रायपुर का परिचय सम्मेलन- जोड़े राजी हुए तो कराएंगे सामूहिक विवाह. 17 राज्यों के युवाओं ने दिया परिचय. जो आ ना सके उन्होंने वीडियो भेजा. 4 अप्रैल को प्रारंभ हुआ परिचय सम्मेलन आज दूसरे दिन भी रहेगा जारी. लड़कियों की शादी के लिए ₹100000 की सहायता राशि देगी अग्रवाल सभा

अग्रवाल सभा रायपुर का परिचय सम्मेलन- जोड़े राजी हुए तो कराएंगे सामूहिक विवाह. 17 राज्यों के युवाओं ने दिया परिचय. जो आ ना सके उन्होंने वीडियो भेजा. 4 अप्रैल को प्रारंभ हुआ परिचय सम्मेलन आज दूसरे दिन भी रहेगा जारी. लड़कियों की शादी के लिए ₹100000 की सहायता राशि देगी अग्रवाल सभा
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अग्रसेन धाम में अग्रवाल सभा द्वारा आयोजित दो दिवसीय परिचय सम्मेलन की शनिवार को शुरुआत हुई। पहले दिन सुबह से पंजीयन प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें 17 राज्यों से 591 युवक-युवतियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। 80 प्रतिभागियों ने मंच पर आकर अपना परिचय दिया। उद्घाटन सत्र के बाद परिचय सम्मेलन की प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए युवक-युवतियों ने खुले मंच पर भावी जीवनसाथी से अपेक्षाएं जाहिर कीं।आयोजन की खास बात यह रही कि जो प्रतिभागी नहीं पहुंच सके उन्होंने अपनी वीडियो बनाकर भेजा, जिसे मंच पर दिखाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन व पत्रिका का विमोचन पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, विधायक अमर अग्रवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल और पूर्व विधायक जयसिंह अग्रवाल ने किया। अतिथियों ने अपने संबोधन में अग्रवाल समाज द्वारा प्रदेशभर में किए गए सामाजिक कार्यों और योगदान की सराहना की। रविवार को परिचय सम्मेलन के बाद ‘अग्र मंथन’ होगा। इसमें समाज के विषय में वरिष्ठजन चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।
ऑन स्पाट कुंडली का किया मिलान
कार्यक्रम का संचालन योगेश अग्रवाल और उनकी टीम ने किया। उन्होंने बताया कि परिवारों के बीच बातचीत आगे बढ़ाने के लिए सभा की समन्वय समिति रही। इसमें शामिल वरिष्ठ सदस्यों ने दो पक्षों में बात आगे बढ़ाई। इसके अलावा कुंडली मिलान के लिए दो पंडित भी संस्था की ओर से बुलाए गए थे। इस मौके पर सभा के संरक्षक जगदीश अग्रवाल, हनुमान अग्रवाल, मनमोहन अग्रवाल, सतपाल जैन, किशन अग्रवाल मौजूद रहे।
गरीब परिवार को 1 लाख रुपए की मदद
सभा के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने बताया कि परिचय सम्मेलन के बाद कम से कम 5 जोड़े भी सहमत होते हैं, तो उनका सामूहिक विवाह सभा की ओर से कराया जाएगा। इसके अलावा सभा ने निर्णय लिया है कि अग्रवाल समाज के जरूरतमंद परिवार के बच्चों की शादी में मदद के लिए एक लाख रुपए की राशि दी जाएगी। साथ ही जरूरत पड़ने पर आयोजन के लिए अग्रसेन धाम का भवन निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा
3 महीने से अग्रवाल सभा की चल रही थी तैयारी
रायपुर में आयोजित परिचय सम्मेलन की तैयारी विगत 3 महीनो से लगातार वृहद रूप से की जा रही थी अग्रवाल सभा के सदस्यों ने जहां परिचय सम्मेलन को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर भी विभिन्न राज्यों में दौरा कर अग्रवाल बंधुओ को इसके लिए जानकारी दी। तो वहीं अग्रवाल महिला मंडल रायपुर ने भी पूरी टीम के साथ इस परिचय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए मेहनत की
5 अप्रैल को अग्र धरोहर सहित समाज हित में होगी चर्चाएं
5 अप्रैल को श्री अग्रसेन धाम में परिचय सम्मेलन के द्वितीय दिवस के समापन के पश्चात अग्र धरोहर पत्रिका का विमोचन होगा। साथ ही अग्रवाल समाज के हित में विभिन्न निर्णय पर भी सुझाव लेते हुए इसे स्वीकृति प्रदान की जाएगी
परिचय सम्मेलन में आकर समाज के लोगों में देखी प्रसन्नता
रायपुर के परिचय सम्मेलन के प्रथम दिवस उडीसा। मध्य प्रदेश। झारखंड। बिहार। दिल्ली से भी अग्रवाल समाज के लोग अपने बच्चों के साथ पधारे हुए थे। तथा उन्होंने भी परिचय सम्मेलन के आयोजक टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे परिचय सम्मेलनों के आयोजन से समाज के विवाह योग्य बच्चों को जीवनसाथी चुनने का एक ही मंच पर सुनहरा अवसर मिलता है